{"_id":"608cb40c5cd01661444a3a80","slug":"beware-of-fraudsters-posing-as-cipla-representatives-says-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने किया आगाह: कोरोना इंजेक्शन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई पुलिस ने किया आगाह: कोरोना इंजेक्शन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान
Sat, 01 May 2021 07:21 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 07:21 AM IST
सार
- कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर, टोसिलाइजुमाब इंजेक्शन का झांसा देकर जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर पैसे लूट रहे हैं।
विज्ञापन
Remdesivir injection...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने किया आगाह, कोरोना इंजेक्शन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान मुंबई पुलिस ने लोगों से साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सिपला कंपनी के प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ये लोग कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर, टोसिलाइजुमाब इंजेक्शन का झांसा देकर जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर पैसे लूट रहे हैं। इस संबंध में सिपला फार्मास्यूटिकल्स ने एक शिकायती पत्र देकर मुंबई साइबर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी करने वाले खुद को सिपला का वितरक बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर कर रहे हैं। जब लोग इन्हें फोन करते हैं तो पैसों की मांग की जाती है। पैसे लेने के बाद ये फोन बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण विभाग ने रेमडेसिविर और टोसिलिजुमाब को अधिकृत सरकारी और निजी अस्पताल से ही सप्लाई करने का निर्देश दिया है। कोई भी व्यक्ति, वितरक या रिटेलर इसे नहीं बेच सकता।