फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Between Indo-Pak hostility, a good news of Love

Good News: भारत-पाक दुश्मनी के बीच खिला प्रेम का फूल

Mon, 26 Feb 2018 03:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
Between Indo-Pak hostility, a good news of Love

भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है और सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर के सैनिक शहीद हो रहे हैं। दोनों देशों की दुश्मनी के दरम्यान लोगों में प्यार-मोहब्बत की खबरें दिल को सुकून देती हैं। एक पाकिस्तानी युवक गुलजार को दिल्ली की लड़की से प्रेम हो गया और दोनों ने विवाह कर लिया। 

विज्ञापन


प्रेम विवाह करने वाले पाकिस्तानी युवक को मिली अग्रिम जमानत 

लड़की के पिता ने उस पर दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा है, लेकिन साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी ने युवक को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका पर जिरह में अधिवक्ता अनीस मोहम्मद ने कहा कि उनके मुव्वकिल ने बालिग लड़की से उसकी सहमति से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


भारत में वर्क परमिट पर 2012 से रह रहा है आरोपी

लड़की बालिग नहीं होती तो शादी नहीं हो सकती थी और पाक उच्चायोग 10 सितंबर 2014 को शादी के पंजीकरण के लिए एनओसी नहीं देता। इसके बाद उसने 19 सितंबर 2014 को शादी का पंजीकरण कराया था। बता दें कि गुलजार पाकिस्तान के सांगर जिले का रहने वाला है और 2012 से वर्क परमिट पर भारत में रह रहा है। उसने 22 फरवरी 2014 को फतेहपुर बेरी निवासी लड़की से राजेंद्र नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति के मुताबिक विवाह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दोनों घर से चले गए थे। लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताते हुए 18 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 सितंबर 2014 को लड़की को खोज लिया था। उस समय लड़की गर्भवती थी, इसलिए पुलिस उसे लेकर नहीं गई थी।


पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया था, जिसमें लड़की ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह करने और शादी के समय बालिग होने की बात कही थी। गुलजार की पत्नी ने 14 दिसंबर 2014 को पहले व 16 अगस्त 2016 को दूसरे बेटे को जन्म दिया था। एफआईआर रद कराने के लिए गुलजार ने 2016 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से पूछा था कि चार साल में इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed