फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BEST bus crash stories of pain 20-year-old left for 1st day at new job, never to return and other news updates

बेस्ट बस हादसे में मौत की दर्दनाक दास्तां: नौकरी के पहले दिन के लिए निकली थी 20 साल की आफरीन, फिर नहीं लौटी

Tue, 10 Dec 2024 02:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

इस घटना से पूरी तरह टूट चुके लड़की के पिता ने कहा, "मुझे अब कभी अपनी बेटी वापस नहीं मिलेगी।" उन्होंने आगे कहा, "उस इलाके में लोग सड़कों पर चल नहीं पाते। कई वर्षों बाद भी स्थिति नहीं बदली है। सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

विज्ञापन
BEST bus crash stories of pain 20-year-old left for 1st day at new job, never to return and other news updates
बस से टकराने के बाद चकनाचूर वाहन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

20 साल की आफरीन शाह के लिए यह नौकरी का पहला दिन था। वे बड़ी उम्मीदों से अपने परिवार के लिए कमाई शुरू करने का सपना लेकर घर से निकली थीं। हालांकि, समय कितना कठोर हो सकता है, इसका अंदाजा शायद परिवार में किसी को नहीं था। आफरीन के घर से निकलने के कुछ ही घंटों बाद उनके पिता को खबर मिली कि आफरीन बस दुर्घटना का शिकार हो गईं। 
विज्ञापन


आफरीन जब नौकरी के पहले दिन के लिए घर से निकल रही थीं, तब उनके पिता को मालूम भी नहीं था कि वह उन्हें आखिरी बार देख रहे हैं। उनके पिता अब्दुल सलीम शाह ने अपनी बेटी से आखिरी बार तब बात की, जब वह नौकरी से घर लौटने के लिए ऑटोरिक्शा पकड़ने के लिए जूझ रही थी। शाह ने बेटी को हाईवे तक आकर रिक्शा पकड़ने की सलाह दी थी। यह आखिरी बार था, जब दोनों के बीच फोन पर बात हुई। इसके कुछ ही देर बाद बेस्ट बस ने कुर्ला पश्चिम में सोमवार रात जिन सात लोगों को कुचला उसमें आफरीन की मौत की खबर भी सामने आई। 
विज्ञापन


सलीम शाह ने बताया कि नई कंपनी में यह आफरीन के काम का पहला दिन था। वह कुर्ला रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से 9.09 पर फोन किया। उसने बताया था कि उसे शिवाजी नगर के लिए कोई रिक्शा नहीं मिल रहा था। शाह ने कहा, "मैंने उससे हाईवे आकर रिक्शा पकड़ने के लिए कहा। लेकिन 9.54 पर मुझे अपनी बेटी के फोन से कॉल आया। यह भाभा अस्पताल के किसी कर्मी का फोन था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि वह जल्दी अस्पताल पहुंचे और यहां उन्हें आफरीन का शव कैजुअल्टी वॉर्ड में मिला। इस घटना से पूरी तरह टूट चुके लड़की के पिता ने कहा, "मुझे अब कभी अपनी बेटी वापस नहीं मिलेगी।" उन्होंने आगे कहा, "उस इलाके में लोग सड़कों पर चल नहीं पाते। कई वर्षों बाद भी स्थिति नहीं बदली है। अवैध पार्किंग की वजह से इलाका हमेशा भरा रहता है। हॉकर्स, मेट्रो रेल का काम और अन्य अवैध गतिविधियों की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इस घटना में कई लोगों ने अपने करीबियों को गंवा दिया। सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"




सात लोगों की हो चुकी है मौत
मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात को हुए इस भीषण सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 42 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हालांकि, विशेषज्ञों ने वाहन का निरीक्षण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें कोई यांत्रिक खराबी तो नहीं थी। पुलिस ने मुंबई हादसे में शामिल बेस्ट बस के चालक संजय मोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed