{"_id":"58c865324f1c1b6b3732ad24","slug":"beren-singh-will-take-oath-of-chief-minister-of-manipur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मणिपुर में भाजपा सरकार, आज सीएम पद की शपथ लेंगे बीरेन सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पहली बार मणिपुर में भाजपा सरकार, आज सीएम पद की शपथ लेंगे बीरेन सिंह
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में बीते तीन दिनों से जारी राजनीतिक नाटक के बाद मंगलवार को भाजपा के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। बुधवार को राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले हेपतुल्ला ने बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा। भाजपा ने सोमवार को ही 32 विधायकों का समर्थन पाने का दावा पेश कर दिया था।
मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के इस्तीफे, बीरेन सिंह के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की ओर से भाजपा के समर्थन के एलान के बाद प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार बनेगी और बीरेन सिंह इसके मुख्यमंत्री होंगे।
मंगलवार को सुबह एनडीए की सहयोगी एनपीएफ के चार विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें भाजपा को समर्थन देने संबंधित पत्र सौंपा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल खुद इन विधायकों से मिलकर इस बात की पुष्टि करना चाहती थीं कि वे किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। इसके बाद ही राज्यपाल ने बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल के नेता और भावी मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य में महीनों से जारी नाकेबंदी खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इससे पहले सोमवार रात को इबोबी सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उनसे उनसे ऐसा करने को कहा था कि ताकि नई सरकार के गठन की कवायद शुरू की जा सके।
बीरेन सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के लोग सुशासन चाहते हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कर कानून व व्यवस्था की स्थिति को सुधारना है। उन्होंने सुशासन के वादे के साथ राज्य के विकास के प्रति भाजपा का कृतसंकल्प दोहराया है। इस बीच, भाजपा सूत्रों ने बताया कि बीरेन सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए बुधवार का दिन चुना है जिसे वह अपने लिए लकी मानते हैं।
ध्यान रहे कि 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 28 सीटें और भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। लेकिन एनपीपी और एनपीएफ के चार-चार विधायकों के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के एक, तृणमूल कांग्रेस के एक और एक निर्दलीय विधायक ने भी उसे समर्थन करने का एलान किया है।