{"_id":"5a6161e24f1c1b92268b536b","slug":"benjamin-netanyahu-said-that-he-will-not-back-indias-right-to-hit-terror-across-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ भारत की नीतियों को नेतन्याहू का सपोर्ट, बोले- सेफ्टी जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक के खिलाफ भारत की नीतियों को नेतन्याहू का सपोर्ट, बोले- सेफ्टी जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनके देश और भारत के बीच अच्छी समझ है। पीएम मोदी भारत के एक महान देशभक्त हैं। जो भी भारत के लिए अच्छा है वो वही करते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकियों के खिलाफ भारत का साथ देने पर सहमति भी जताई। उन्होंने पाकिस्तान से निपटने के लिए अपनाई जाने वाली मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक भी शामिल है।
विज्ञापन
बेंजामिन ने कहा कि भारत को अपनी धरती की रक्षा करने का अधिकार है। यह बयान उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल भारत को सीमापार की जाने वाली कार्रवाई से पीछे हटने के लिए कहेगा तो उन्होंने कहा कि देखिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे बीच अच्छी आपसी समझ है। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसमें कुछ भी जोड़ने की आवश्यकता है। भारत-इजरायली साझेदारी किसी विशिष्ट देश के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने कहा- हम (इजरायल) पाकिस्तान के दुश्मन नहीं हैं और पाकिस्तान भी हमारा दुश्मन नहीं है। फिलिस्तीन मामल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- इजरायल परफेक्ट देश होने का दावा नहीं करता है। मैं किसी ऐसे देश को नहीं जानता हूं जहां परेशानियां नहीं हों, लेकिन हम अपने पड़ोसियों की तरफ शांति का हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि फिलिस्तीन की तरफ से हमें इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
विज्ञापन