फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Benjamin Netanyahu said that he will not back Indias right to hit terror across LOC

पाक के खिलाफ भारत की नीतियों को नेतन्याहू का सपोर्ट, बोले- सेफ्टी जरूरी

Fri, 19 Jan 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu said that he will not back Indias right to hit terror across LOC
Benjamin Netanyahu

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनके देश और भारत के बीच अच्छी समझ है। पीएम मोदी भारत के एक महान देशभक्त हैं। जो भी भारत के लिए अच्छा है वो वही करते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकियों के खिलाफ भारत का साथ देने पर सहमति भी जताई। उन्होंने पाकिस्तान से निपटने के लिए अपनाई जाने वाली मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक भी शामिल है।

विज्ञापन


बेंजामिन ने कहा कि भारत को अपनी धरती की रक्षा करने का अधिकार है। यह बयान उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल भारत को सीमापार की जाने वाली कार्रवाई से पीछे हटने के लिए कहेगा तो उन्होंने कहा कि देखिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे बीच अच्छी आपसी समझ है। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसमें कुछ भी जोड़ने की आवश्यकता है। भारत-इजरायली साझेदारी किसी विशिष्ट देश के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा- हम (इजरायल) पाकिस्तान के दुश्मन नहीं हैं और पाकिस्तान भी हमारा दुश्मन नहीं है। फिलिस्तीन मामल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- इजरायल परफेक्ट देश होने का दावा नहीं करता है। मैं किसी ऐसे देश को नहीं जानता हूं जहां परेशानियां नहीं हों, लेकिन हम अपने पड़ोसियों की तरफ शांति का हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि फिलिस्तीन की तरफ से हमें इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed