{"_id":"62ed15cefa62660078242fc0","slug":"bengaluru-woman-throws-4-year-old-daughter-to-death-from-fourth-floor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: महिला ने चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, खुद भी जान देने की कोशिश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: महिला ने चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, खुद भी जान देने की कोशिश की
Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि महिला ने अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
एक दुखद घटना में एक महिला ने गुरुवार दोपहर बेंगलुरु के संपंगीरामनगर इलाके में एक अपार्टमेंट इमारत की चौथी मंजिल से फेंक कर अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने इमारत की रेलिंग से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगं ने उसे बचा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में पेशे से डेंटिस्ट मां अपनी बेटी के साथ चौथी मंजिल पर दोपहर करीब 3:05 बजे बालकनी पर टहलती नजर आ रही है। कुछ देर बाद उसने अपनी बेटी को उठाकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
वह कुछ देर रुकी और रेलिंग पर चढ़ गई। कई सेकंड तक वहीं खड़ी रही, शायद कूदने की तैयारी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि कुछ पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और अपने घर से बाहर आ गए। उन्होंने महिला को वापस खींच लिया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि महिला ने अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। अधिकारी इस दावे और उन्हें दी गई जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं कि बच्चा कुछ बीमारियों से पीड़ित था, जिसने महिला को अवसाद में धकेल दिया था।
विज्ञापन