{"_id":"6a5318a7039b672aaa0d3fd8","slug":"bengaluru-woman-alleges-delivery-agent-entered-home-on-pretext-of-using-toilet-flashed-her-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट': महिला ने डिलीवरी एजेंट पर लगाए आरोप; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट': महिला ने डिलीवरी एजेंट पर लगाए आरोप; क्या है पूरा मामला?
Sun, 12 Jul 2026 10:02 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:02 AM IST
सार
बंगलूरू की एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर घर में जबरन घुसने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डिलीवरी एजेंट पर अश्लील हरकत करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके सामने गलत हरकत की। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीति को साझा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डिलीवरी एजेंट घर में कैसे घुसा?
महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट उसके घर एक पार्सल देने आया था। उसने उससे वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। जब महिला ने मना किया, तो वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया।
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैंने कई बार विनम्रता से मना किया और साफ कहा कि मैं किसी अनजान व्यक्ति को अपने फ्लैट के अंदर आने की अनुमति नहीं देती। मैंने उसे यह भी सुझाव दिया कि अगर यह जरूरी है तो वह बगल में रहने वाले पुरुष पड़ोसियों से पूछ सकता है। मेरे कई बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पल उतारी और मेरी अनुमति के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया।
विज्ञापन
महिला ने क्या आरोप लगाया?
महिला ने आरोप लगाया कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसके सामने गलत हरकत की।
उसने कहा, जब वह वॉशरूम से बाहर आया तो उसने मेरे सामने अपने निजी अंग दिखाए। मैं यह देखकर हैरान रह गई। मुझे लगा कि मेरे साथ गलत हुआ, मुझे अपमान महसूस हुआ और अपने ही घर में मैं खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करने लगी। एक महिला ने 'नहीं' कहा था। बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को भी उसकी बात नजरअंदाज करने या जबरदस्ती उसके घर में घुसने का अधिकार नहीं है।
महिला ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डर गई थी। उसने कहा, मैं बहुत डर गई थी। अपनी सुरक्षा को देखते हुए मैंने फोन का कैमरा चालू रखा, मुख्य दरवाजा खुला रखा और प्रवेश द्वार के पास खड़ी रही। मुझे डर था कि अगर कुछ गलत हुआ तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूं। हर दिन हम महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्कर्म के मामलों के बारे में सुनते हैं। महिला ने कहा कि इस घटना से वह हैरान रह गई, उसे मानसिक आघात पहुंचा और वह अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत मिलते ही दुष्कर्म के आरोपी ने कर दी पीड़िता समेत 6 की हत्या
पुलिस ने क्या कहा?
बंगलूरू के उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मराठाहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर केस नंबर 345/2026 दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।