{"_id":"6a7a8604a3c9d9619c0c2c05","slug":"bengaluru-two-minor-daughter-killed-by-her-father-and-attempt-suicide-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: होटल में पिता ने दो बेटियों की बेरहमी से की हत्या, खुद भी की जान देने की कोशिश; वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: होटल में पिता ने दो बेटियों की बेरहमी से की हत्या, खुद भी की जान देने की कोशिश; वजह चौंकाने वाली
Tue, 11 Aug 2026 07:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:46 AM IST
सार
बंगलूरू में एक हैरान करने वाले मामले में एक पिता ने ही अपने हाथों से दो नाबालिग बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
बंगलूरू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने ही अपने हाथों से दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने बेटियों की जान ली।
क्या है पूरा मामला
घटना उत्तर पूर्वी बंगलूरू की है, जहां के ताज बंगलूरू होटल के चौथे तल के एक कमरे में आरोपी एसजी इमरान (40 वर्षीय) ने अपनी पांच और 10 साल की दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी एक नुकीली चीज से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आरोपी एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत
जांच में पता चला है कि इमरान एक कैब सर्विस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने लिखा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी
पुलिस होटल और इसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है ताकि घटना से पहले इमरान और उसकी बेटियों की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि होटल का कमरा पहले से बुक करा दिया गया था, जिससे पुलिस मान रही है कि घटना को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि होटल किसके नाम से बुक हुआ है और किसने बुक कराया। इमरान को फोन रिकॉर्ड की भी जांच चल रही है।