{"_id":"603e518d38eae650d25e9521","slug":"bengaluru-start-up-introduced-special-battery-for-electric-vehicles-will-be-charged-in-less-than-15-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू के स्टार्ट-अप ने पेश की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास बैटरी, 15 मिनट से कम में हो जाएगी चार्ज ","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नॉलॉजी","slug":"technology"}}
बंगलूरू के स्टार्ट-अप ने पेश की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास बैटरी, 15 मिनट से कम में हो जाएगी चार्ज
Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Electric Bike, file photo
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्ट-अप लॉग 9 मैटिरियल्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्ज होने वाली बैटरी पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को 15 मिनट से कम समय में चार्ज कर देगी। अभी बाजार में मौजूद बैटरियों को चार्ज करने में कई घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
15 साल तक चलेगी बैटरी
कंपनी ने कहा कि ये बैटरियां न सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो जाएंगी बल्कि ये 15 साल से अधिक समय तक चलेंगी। इससे प्रति किलोमीटर बैटरी की लागत घटेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की (आईआईटी-रुड़की) से निकली इस स्टार्ट-अप कंपनी की योजना अगले वित्त वर्ष के अंत तक इन बैटरी पैक्स को 3,000 से अधिक वाहनों में लगााने की है। वित्त वर्ष 2022-23 तक इन बैटरियों को 20,000 से अधिक वाहनों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
नैनो प्रौद्योगिकी कंपनी को ग्राफीन में विशेषज्ञता
कंपनी ने कहा कि लॉग 9 की टीम ने अपनी सामूहिक विशेषज्ञता, सुपरकैपेसिटर प्रौद्योगिकी और ‘ग्राफीन’ के ज्ञान के आधार पर इस बैटरी का विकास किया है। यह नैनो प्रौद्योगिकी कंपनी ‘ग्राफीन’ में विशेषज्ञता रखती है।
विज्ञापन