सिम चालू रखने की टेंशन खत्म: मात्र 51 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, सरकारी कंपनी का बंपर ऑफर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 29 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
  • महंगे रिचार्ज से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए BSNL दो बेहद सस्ते ऑफर लेकर आई है।
  • कंपनी के ₹51 वाले FRC प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा मिलता है।
  • वहीं, ₹1 के प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी और रोज 1GB डेटा दिया जा रहा है।
  • दोनों ऑफर नए सिम कार्ड पर दिए जा रहे हैं।
bsnl cheapest 51 rupees prepaid plan 28 days validity 2gb daily data unlimited calling
बीएसएनएल ने पेश किया सस्ता प्रीपेड प्लान। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के समय में जब सभी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स को लगातार महंगा करती जा रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। दूसरा सिम एक्टिव रखने या कम बजट में बेहतरीन सुविधाएं चाहने वालों के लिए BSNL ने महज 51 रुपये का एक बेहद किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है।

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी मामूली कीमत और इसमें मिलने वाले ढेरों बेनिफिट्स हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिल रहा है और इसका लाभ कौन उठा सकता है।

    BSNL के 51 रुपये वाले प्लान के फायदे

    • लंबी वैलिडिटी:इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। अगर रोजाना के खर्च के हिसाब से देखें, तो यह महज 1.82 रुपये प्रतिदिन के आसपास बैठता है।
    • अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS:पूरे 28 दिनों के लिए यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल करने के लिए पूरी तरह से मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर दिन 100 SMS भी बिल्कुल मुफ्त भेजे जा सकेंगे।
    • डेटा की भरमार:इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यानी 28 दिनों की पूरी अवधि के दौरान आपको कुल 56GB डेटा का फायदा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी।

    क्या है इस प्लान की सबसे बड़ी शर्त?

    इस प्लान का फायदा हर कोई नहीं उठा सकता। BSNL का यह 51 रुपये वाला प्लान एक 'फर्स्ट रिचार्ज कूपन' (FRC) है। इसका सीधा मतलब है कि यह धमाकेदार ऑफर केवल उन लोगों के लिए है जो नया BSNL सिम कार्ड लेंगे। पुराने और मौजूदा ग्राहक इस प्लान से अपना नंबर रिचार्ज नहीं करा सकेंगे। नया कनेक्शन लेने वाले या दूसरे ऑपरेटर से अपना नंबर BSNL में पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को इस ऑफर के तहत मुफ्त सिम कार्ड के साथ ये सभी फायदे दिए जा रहे हैं।

    सिर्फ 1 रुपये का हैरान करने वाला FRC प्लान भी है मौजूद

    नए ग्राहकों को अपने 4G नेटवर्क से जोड़ने के लिए BSNL एक और बेहद चौंकाने वाला FRC प्लान भी ऑफर कर रहा है, जिसकी कीमत मात्र 1 रुपये है। टेलीकॉम इतिहास के इस सबसे सस्ते प्लान में नए ग्राहकों को पूरे 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है (यानी रोजाना का खर्च महज 0.04 पैसे)। इसमें भी डेली 1GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 24GB डेटा), अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

    अगर आप भी महंगे रिचार्ज से परेशान हैं और एक नया सिम लेने या पोर्ट कराने की सोच रहे हैं, तो अपने नजदीकी BSNL रिटेलर या कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इस 51 रुपये या 1 रुपये वाले FRC ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    और पढ़ें...