{"_id":"65f8db47c3fe611a87052335","slug":"bengaluru-shop-owner-alleged-assaulted-for-playing-hanuman-chalisa-three-accused-arrested-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में अजान के दौरान दुकानदार को हनुमान चालीसा बजाने पर पीटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में अजान के दौरान दुकानदार को हनुमान चालीसा बजाने पर पीटा, तीन गिरफ्तार
Tue, 19 Mar 2024 05:54 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:54 AM IST
सार
कहा जा रहा है कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से थे और हनुमान चालीसा बजाने से खफा थे। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं।
विज्ञापन
Bengaluru Police (सांकेतिक तस्कीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में रविवार शाम अजान के दौरान तेज आवाज में भक्ति गीत बजाने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार को पीट दिया। घटना हलासुरू गेट थाना क्षेत्र के सिद्धन्नागली की है। कहा जा रहा है कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से थे और हनुमान चालीसा बजाने से खफा थे। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मुकेश ने कहा कि वह अपनी दुकान में भक्ति गीत बजा रहा था। तभी वहां छह-सात लोग आ धमके। उन्होंने कहा कि अभी हमारी अजान का समय है। इस समय भजन नहीं बजने चाहिए। वे उसके साथ मारपीट करने लगे और चाकू से हमले की धमकी भी दी।
विज्ञापन
भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
उधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या न पीड़ित से मुलाकात की और प्रदेश सरकार को चेताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार तक गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन