फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast: NIA arrests ex-terror case convict computer engineer

Bengaluru Cafe Blast: विस्फोट मामले में NIA ने की पांचवीं गिरफ्तारी, पहले भी रह चुका आंतकवाद के मामले का दोषी

Sat, 25 May 2024 04:17 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बंगलूरू
अमर उजाला नेटवर्क, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 May 2024 04:17 AM IST
सार

Bengaluru Cafe Blast: एनआईए ने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट में मामले में शुक्रवार को एक कंप्यूटर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast: NIA arrests ex-terror case convict computer engineer
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट में मामले में शुक्रवार को एक कंप्यूटर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के हुबली शहर का निवासी शोएब अहमद मिर्जा उर्फ छोटू (35 वर्षीय) इस मामले में गिरफ्तार किया गया पांचवां शख्स है। मिर्जा एक कंप्यूटर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से बंगलूरू और हुबली में हिंदू समुयाद की प्रमुख हस्तियों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हरकत-उल-जिहाद-अल इस्लामी (हूजी) द्वारा रची गई साजिश से जुड़े मामले में 2016 में उसे पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


एनआईए के बयान में कहा गया, रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार राज्यों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसके तीन दिन बाद एनआईए ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान एलईटी के एक आतंकी साजिश मामले में पूर्व दोषी के रूप में हुई है। हैंडलर की भूमिका और विस्फोट के पीछे की बड़ी साजिश की आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए सह आरोपी माज मुनीर अहमद और कर्नाटक के चिकमंगलुरू के खालसा के रहने वाले मुजम्मिल शरीफ के साथ दोनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2018 में मिर्जा ने ताहा से दोस्ती की और एक ऑनलाइन हैंडलर से मिलवाया। ऑनलाइन हैंडलर के विदेश में होने का संदेह है। अधिकारियों ने कहा कि मिर्जा ने हैंडलर और ताहा के बीच एन्क्रिप्टेड संचार के लिए एक ई-मेल पता प्रदान किया। 


कैफे विस्फोट की जांच के दौरान एनआईए ने देशभर में 29 स्थानों पर तलाशी ली है। एनआईए की टीमों ने 21 मई को मामले के संबंध में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मिर्जा सहित 11 संदिग्धों से जुड़े परिसरों की सघन तलाशी ली गी। तलाशी के बाद एनआईए ने मिर्जा से पूछताछ की और पर्याप्त सबूत मिलने के बादे उसे रामेश्वरम विस्फोट मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed