{"_id":"65e2e8224784be8b430a2f7e","slug":"bengaluru-rameshwaram-cafe-blast-case-several-detained-interrogated-by-karnataka-police-news-and-updates-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Blast Case: बंगलूरू में कैफे में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Blast Case: बंगलूरू में कैफे में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Sat, 02 Mar 2024 03:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:26 PM IST
सार
बंगलूरू सिटी कमिश्नर बी. दयानंद ने कहा कि रामेश्वर कैफे में शुक्रवार दोपहर को हुए आईईडी ब्लास्ट की जांच तेजी से जारी है। कई टीमें इस पर जांच कर रही हैं और कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की पुलिस लगातार जांच कर रही
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट को लेकर राज्य सरकार और पुलिस एक्शन में हैं। इस मामले में शनिवार को ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इसी टीम ने धारावाड़, हुबली और बंगलूरू से पूछताछ के लिए चार लोगों को पकड़ा है।
बंगलूरू सिटी कमिश्नर बी. दयानंद ने कहा कि रामेश्वर कैफे में शुक्रवार दोपहर को हुए आईईडी ब्लास्ट की जांच तेजी से जारी है। कई टीमें इस पर जांच कर रही हैं और कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।
गौरतलब है कि बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए हैं। कमिश्नर ने कहा, ‘‘मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अपील की जाती है कि वह अटकलें न लगाए और सहयोग करे।’’
विज्ञापन
इस बीच, पूरे राज्य में, खासकर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बंगलूरू पुलिस ने शुक्रवार को हुए विस्फोट के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।