{"_id":"6318851ec338c4331a2406ac","slug":"bengaluru-rain-havoc-congress-party-and-people-of-bengaluru-targeted-bjp-mp-tejasvi-surya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Rain Havoc: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या डोसा खाने पर हो रहे ट्रोल, ट्विटर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Rain Havoc: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या डोसा खाने पर हो रहे ट्रोल, ट्विटर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
Wed, 07 Sep 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:19 PM IST
सार
तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को पद्मनाभनगर के एक भोजनालय में 'मक्खन मसाला डोसा' और 'उपपिट्टू' (उपमा) खाते और उसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की सिलीकॉन सिटी बेंगलुरु में भारी बारिश से बुरा हाल है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अनेक परिसरों, सड़कों आदि इलाकों में कई फीट पानी भरा हुआ है। इस सबके बीच, बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा सीट से सदस्य तेजस्वी सूर्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में डोसा खाते दिख रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर और कांग्रेस ने भाजपा सांसद की आलोचना की है।
विज्ञापन
वायरल हो रहा वीडियो
गौरतलब है कि तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को पद्मनाभनगर के एक भोजनालय में 'मक्खन मसाला डोसा' और 'उपपिट्टू' (उपमा) खाते और उसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस वीडियो में उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे वहां आकर इसका मजा लें। हालांकि ये वीडियो कब का है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Meanwhile Bengaluru MP @Tejasvi_Surya https://t.co/dVPkpRcM0U pic.twitter.com/SH2ORKn0LT
विज्ञापन विज्ञापन— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) September 6, 2022
कांग्रेस नेता ने कसा तंज
इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर लावण्या बल्लाल ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि ये वीडियो पांच सितंबर का बताया जा रहा है, जब शहर के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ आ गई थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि जब बेंगलुरु डूब रहा था तब तेजस्वी सूर्या डोसा खा रहे थे। लावण्या बल्लाल ने आगे सवाल किया कि क्या उन्होंने एक भी बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में पूछा कि क्या तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु में हैं?
सूर्या का पलटवार
बेंगलुरु दक्षिण से BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए बेंगलुरु को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया है। बेलंदूर में IT पार्क जिनमें बाढ़ आई, वह किसके हैं? वहां झीलों पर कब्जा किसने किया? कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।
ऐसे कमेंट्स कर रहे यूजर्स
गौरतलब है कि अभिनेत्री और कांग्रेस की पूर्व सांसद राम्या समेत कई ट्विटर यूजर्स ने सूर्या का वीडियो को शेयर किया है। एक ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि फूड ब्लॉगर तेजस्वी सूर्या, यदि आप अन्य होटलों को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो ओआरआर पर कॉफी के लिए मिलते हैं। यूजर ने आगे कहा कि बेंगलुरु दक्षिण के आपके मतदाता वहां काम कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था और जब बेंगलुरु डूब रहा था तो तेजस्वी सूर्या डोसा खा रहे थे। वहीं, आप नेता पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि आपने उन लोगों का मज़ाक उड़ाया है जिन्होंने सत्ता में आने के लिए आपको वोट दिया था। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब आप अगली बार वोट दें तो यह तस्वीर और उनकी मुस्कान याद रखें।
बेंगलुरु में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कहीं जाने के लिए कैब भी बुक नहीं हो पा रही है। यहां एक यात्री ने कहा कि हम इस भारी बारिश में कोई कैब बुक नहीं कर पा रहे हैं। कुछ रेडियो कैब ड्राइवर सिर्फ एक किलोमीटर के लिए 200 रुपये तक ले रहे हैं।