फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru police arrested Noida CA for cheating companies with fake bank guarantees

Karnataka: नोएडा का सीए 168 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में गिरफ्तार, कुवैत से लौटते ही हिरासत में लिया गया

Thu, 28 Mar 2024 04:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Mar 2024 04:50 AM IST
सार

बंगलूरू पुलिस ने फरवरी में आशीष के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस के अनुसार, खुलासा तब हुआ, जब इन कंपनियों की ओर से जमा की गई ई-बैंक गारंटी फर्जी पाए जाने के बाद नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के एक अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Bengaluru police arrested Noida CA for cheating companies with fake bank guarantees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को बंगलूरू पुलिस ने 168 करोड़ रुपये की फर्जी ई-बैंक गारंटी के जरिये 11 निजी कंपनियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बंगलूरू पुलिस ने बुधवार को बताया कि नोएडा निवासी आशीष रॉय उर्फ आशीष सक्सेना (45) को कुवैत से लौटने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस ने फरवरी में आशीष के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस के अनुसार, खुलासा तब हुआ, जब इन कंपनियों की ओर से जमा की गई ई-बैंक गारंटी फर्जी पाए जाने के बाद नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के एक अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।  
विज्ञापन


कमीशन में लिए पांच करोड़ रुपये
जांच के मुताबिक, आरोपी ने पेशेवर संबंधों का इस्तेमाल कर ई-बैंक गारंटी प्रमाणपत्र मुहैया करने के बहाने इन निजी कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट व वित्तीय सलाहकारों से संपर्क किया और कमीशन के रूप में पांच करोड़ रुपये लिए। पुलिस ने बताया, आरोपी आशीष सहयोगी की मदद से कुवैत से काम कर रहा था। 11 निजी कंपनियों में से नौ बंगलूरू से बाहर की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed