{"_id":"5e9dbc9d8ebc3ed5492f9924","slug":"bengaluru-more-than-100-people-attacked-corona-warriors-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: कोरोना योद्धाओं पर 100 से अधिक लोगों ने किया हमला, जान से मारो के नारे लगाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: कोरोना योद्धाओं पर 100 से अधिक लोगों ने किया हमला, जान से मारो के नारे लगाए
Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए प्रशासन और सरकारें लगातार सख्त फैसले ले रही हैं, लेकिन अभी भी कई जगहों पर हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की रात को बंगलूरू के पदरायणपुरा इलाके में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस की हत्या करो के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि टीम वहां कुछ लोगों को क्वारंटीन में रखने के लिए गई थी। इस बीच करीब 100 से 120 लोग सड़कों पर आ गए और वहां मौजूद पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाने लगे। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम वहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की शिकायत पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक प्राथमिकी में पुलिस के उपनिरीक्षक रमण गौड़ा ने शिकायत की है कि वह स्वास्थ्यकर्मियों के साथ 43 लोगों को कोरनटाइन में रखने गए थे। इस बीच वहां करीब 120 लोग आ गए और उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गौड़ा ने कहा कि अराफात नगर से लोग लाठियां और पत्थर लेकर सड़कों पर निकल आए। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि जब वह भीड़ को सीसीटीवी कैमरा तोड़ने से रोक रहे थे, तभी भीड़ ने ‘‘पुलिस की हत्या करो, उन्हें मत बख्शों’’ के नारे लगाते हुए उनपर हमला कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि वे लाठियों और पत्थरों से मारकर हमारी हत्या करना चाहते थे। इस दौरान हमारे कुछ कर्मियों को चोटें भी आई हैं। पुलिस के मुताबिक, कथित रूप से हमले की योजना बनाने वाली एक महिला सहित 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।