फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru man kills his son, neighbours also arrested in case

बंगलूरू: बेटे को फांसी से लटकाने वाले व्यक्ति के पड़ोसी भी हुए गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 08:47 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 04 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Bengaluru man kills his son, neighbours also arrested in case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कर्नाटक के बंगलूरू में एक व्यक्ति ने अपने ही 12 साल के बेटे को फांसी पर लटका दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस पूरी वारदात को उसकी बेटी फोन में रिकॉर्ड कर रही थी। आरोपी की पत्नी भी घटनास्थल पर मृत पाई गई। 


loader

इस मामले पर पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार का कहना है कि 48 वर्षीय सुरेश बाबू को अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेश एक निजी कंपनी के लिए काम करता है। पुलिस का मानना है कि उसकी पत्नी गीता बाई (45) ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। 

वहीं कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि ये परिवार विभूतीपुरा की पहली मंजिल पर रहता था। आरोपी की 17 साल की बेटी ने चिल्लाते हुए लोगों को बुलाया और वीडियो भी बनाई। जिसके चलते आरोपी खुद को नहीं मार सका। साथ ही उसकी बेटी की भी जान बच गई। 

व्हाइटफील्ड के डिप्टी पुलिस कमिश्नर अब्दुल अहद का कहना है कि इस परिवार ने खुद को खत्म करने का इसलिए सोचा क्योंकि ये लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे और इनके पड़ोसी इनपर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, "जब उन्हें पैसे वापस करने को पड़ोसियों ने कहा तो परिवार ने खुद को मारने का सोचा। इसकी शुरुआत सुरेश बाबू ने अपने 12 साल के बेटे को मारने से की। इसके बाद उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली।"

इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है कि उसमें एक शख्स को टेबल पर खड़ा हुआ देखा जा सकता है। जो अपने बेटे की गर्दन पर चादर लपेट रहा है। महिला भी जमीन पर बैठी है, और उसके बेटे की फिर मौत हो जाती है। 

पुलिस ने पड़ोसियों के अलावा एक पत्रकार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है, "जब गीता बाई और उनके बेटे का अंतिम संस्कार हो रहा था, तो एक पत्रकार को सुरेश के फोन में संवेदनशील वीडियो रिकॉर्डिंग मिलीं, जिसे उसने शेयर कर दिया।" जिसके बाद उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पड़ोसियों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है, जो परिवार को पैसों के लिए मजबूर कर रहे थे। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो से तीन को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed