फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru: Man Empties Rice From Cooker, Uses It To Kill Lover Over Suspicion of Affair

Murder: चावल से भरा कुकर किया खाली और सिर पर दे मारा, प्रेमी ने सिर्फ इस वजह से ले ली प्रेमिका की जान

Mon, 28 Aug 2023 11:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। उसका कही और अफेयर चल रहा। इसी शक के चलते शनिवार को भी दोनों के बीच काफी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई की वैष्णव ने देवा को मारने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन
Bengaluru: Man Empties Rice From Cooker, Uses It To Kill Lover Over Suspicion of Affair
महिला को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में लिव-इन पार्टनरों की हत्या का सिलसिला रुक नहीं रहा है। एक बार फिर एक लिव इन में रह रही महिला को उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना बंगलूरू के न्यू माइको लेआउट की है। यहां, शनिवार को एक शख्स ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की कुकर मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता देवा एस केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है, जबकि आरोपी वैष्णव कोल्लम से है। पुलिस ने बताया कि वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। उसका कही और अफेयर चल रहा। इसी शक के चलते शनिवार को भी दोनों के बीच काफी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई की वैष्णव ने देवा को मारने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

तीन वार किया कुकर
उसने महिला को मारने के लिए पहले चावल से भरा कुकर खाली किया। बाद में उसी से शाम करीब चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच देवा के सिर पर वार कर दिए। आरोपी ने एक बार नहीं, बल्कि तीन वार उसके सिर पर कुकर से वार किया, जिससे देवा को कई चोंटें आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को हुआ शक
बताया जा रहा कि देवा के मरने का उस समय पता चला, जब उसकी बहन कृष्णा ने उसके मोबाइल पर फोन किया और पड़ोसियों से भी उसे देखने का अनुरोध किया। पड़ोसी के एक दंपति सुबह देवा को देखने गए थे। उन्होंने बताया कि देवा और वैष्णव लगातार लड़ रहे थे। कृष्णा ने कहा कि वैष्णव ने कहा था कि देवा हमेशा फोन चलाती रहती है। वह किसी को मैसेज करती है। इस पर उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश भी की थी। 

जुर्म कबूला
बेगुर पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद वैष्णव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने दावा किया कि कई बार बोलने के बाद भी देवा लगातार किसी के संपर्क में थी।

दोस्तों के जरिए हुई थी मुलाकात
बता दें, वैष्णव और देवा की मुलाकात केरल में आपसी मित्रों के माध्यम से हुई थी। उन्हें प्यार हो गया था और पिछले तीन साल से वे साथ रह रहे थे। ये दोनों घर से ही शेयर मार्केट ट्रेडिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे थे। दोनों डेढ़ साल पहले ही बंगलूरू आ गए थे।

इससे पहले इसी साल, जून में उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी और उसके शव को अपने निर्माणाधीन घर के टैंक में छिपा दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed