फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Mahalakshmi murder case news Mother of deceased accused Mukthirajan claimed He did this due to fear

Mahalakshmi case: 'महिला ने बेटे को जाल में फंसा लिया था...', शव के 30 टुकड़े करने वाले आरोपी की मां का दावा

Thu, 26 Sep 2024 01:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले मामले में लगातार नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं। अब मृतक आरोपी की मां ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है।

विज्ञापन
Bengaluru Mahalakshmi murder case news Mother of deceased accused Mukthirajan claimed He did this due to fear
मृतक आरोपी की मां और भद्रक जिले के एसपी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने बुधवार को ओडिशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल किया है। हालांकि, मृतक आरोपी की मां ने दावा किया है कि उनके बेटे को महिला ने अपने जाल में फंसा लिया था। वह उससे पैसे मांगती रहती थी। 

विज्ञापन


ओडिशा पुलिस का क्या कहना?
ओडिशा के भद्रक जिले के एसपी वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि आरोपी की पहचान 31 साल के मुक्तिरंजन प्रताप रे के रूप में हुई है, जो ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र में मृत पाया गया। बंगलूरू पुलिस की एक टीम हाल ही में एक महिला की हत्या की जांच करने के लिए यहां आई थी। टीम ने बताया कि मुख्य आरोपी भद्रक का रहने वाला है। इससे पहले कि टीम आरोपी को पकड़ पाती उसने पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह सामान भी बरामद
उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को आरोपी के परिजनों को सौंप दिया गया है। हम बंगलूरू पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। वहां से बैग और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा था कि आरोपी व्यक्ति बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।


आरोपी की मां का बड़ा खुलासा
मृतक आरोपी मुक्तिरजन प्रताप रे की मां कुंजलता रे ने कहा, 'बेटे ने बताया था कि वह उस महिला के जाल में फंस गया है। वह उससे लगातार पैसे मांगती रही। इस पर मैंने उससे पूछा था कि नौकरी से इस्तीफा देकर वहां (बंगलूरू) से भाग क्यों नहीं जाता। उसने डर के कारण ऐसा किया क्योंकि महिला उससे पैसे मांगती रही।'


क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। यहीं पर वे दोस्त बन गए। दोनों के बीच संबंध थे। 29 वर्षीय महालक्ष्मी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस वजह से उनके बीच लगातार बहस होती रहती थी। पुलिस ने कहा कि शादी की बात से नाराज होकर आरोपी ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके के एक फ्लैट में महालक्ष्मी की हत्या कर दी और बाद में उसके शव के 30 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन जब फ्लैट पर पहुंची तो हत्या के बारे में जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।



दिल्ली में भी ऐसे ही हुई थी युवती की हत्या
इससे पहले दिल्ली में 18 मई 2022 को श्रद्धा वॉकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें उसने शहर भर में फेंकने से पहले अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed