{"_id":"6382dbd1e7c1fb287642e56b","slug":"bengaluru-landlords-now-demand-of-tenants-must-be-iitian","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बेंगलुरु में किराएदारों के लिए नई आफत, 'IITian' को ही कमरा देने के लिए तैयार हो रहे मकान मालिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बेंगलुरु में किराएदारों के लिए नई आफत, 'IITian' को ही कमरा देने के लिए तैयार हो रहे मकान मालिक
Sun, 27 Nov 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:34 AM IST
सार
बेंगलुरु में मकान मालिकों ने किरायेदारों के लिए अपनी मांग बढ़ा दी है और अब लिंक्डइन प्रोफाइल और उन कॉलेजों के बारे में पूछ रहे हैं जिनसे उन्होंने स्नातक किया है।
विज्ञापन
बेंगलुरु में छात्रों के लिए आफत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में फ्लैट या कमरे की तलाश कर रहे हैं तो आपका आईआईटी स्नातक होना जरूरी है नहीं तो मकान मालिक आपको कमरे देने के लिए तैयार नहीं होंगे। दरअसल, बेंगलुरु में मकान मालिकों ने किरायेदारों के लिए अपनी मांग बढ़ा दी है और अब लिंक्डइन प्रोफाइल और उन कॉलेजों के बारे में पूछ रहे हैं जिनसे उन्होंने स्नातक किया है।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला?
दरअसल, एक ट्विटर उपयोगकर्ता प्रियांश जैन ने एक एजेंट के साथ अपनी चैट साझा की, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं। प्रियांश जैन इंदिरानगर, डोमलूर या एचएएल इलाके में सिंगल ऑक्युपेंसी फ्लैट की तलाश में थे। उन्हें लगा कि घर के मालिक उनसे धर्म वेज,नॉनवेज या वैवाहिक स्थिति की जानकारी लेंगे लेकिन जैन तब हैरान हो गए जब एजेंट ने उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के लिए कहा और उन्हें खारिज कर दिया क्योंकि वह आईआईटी / आईआईएम स्नातक नहीं थे।
विज्ञापन
बैचलर लड़की को भी फ्लैट मिलने में आ रही समस्या
दरअसल, बेंगलुरु में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम कर रही रोमा ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कीं यहां उन्होंने HSR, कोरमंगला, इंदिरानगर या डोमलूर में एक अपार्टमेंट की दरकार के बारे में बताया। बजट भी शेयर किया, लेकिन मकानमालिक ने उन्हें फ्लैट देने से इनकार कर दिया। चैट में रोमा ने Pets और बैचलर्स के बारे में बातें की। मकान मालिक पेट्स को रखने पर राजी हो गया लेकिन बैचलर लड़की को घर किराए पर देने के लिए नहीं। जब रोमा ने चैट में पूछा बैचलर से उसका क्या मतलब है तो मकान मालिक ने लिखा कि इसका मतलब यह है कि वो बैचलर लड़के को किराए पर घर देंगे लेकिन बैचलर लड़की को नहीं।
विज्ञापन