{"_id":"5d425d718ebc3e6c9f0f82d7","slug":"bengaluru-international-airport-set-to-become-wedding-destination-to-host-concerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हवाईअड्डे में होंगे शादियों सहित अन्य कार्यक्रम, बंगलूरू एयरपोर्ट ने शुरू किया काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब हवाईअड्डे में होंगे शादियों सहित अन्य कार्यक्रम, बंगलूरू एयरपोर्ट ने शुरू किया काम
Thu, 01 Aug 2019 01:07 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:07 PM IST
सार
- बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के परिसर में जल्द ही शादी समारोह आयोजित की जा सकेंगी
- 9,000 लोगों के क्षमता वाले एरीना का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन
bengluru airport (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के परिसर में जल्द ही शादी समारोह, म्यूजिकल कॉन्सर्ट और अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जा सकेंगी। वर्तमान योजना के अनुसार 9,000 लोगों के क्षमता वाले एरीना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हवाईअड्डे पर 6.3 एकड़ में कॉन्सर्ट एरीना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बंगलूरू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को जल्द ही शादी समारोह के लिए भी खोला जाएगा। इसके अलावा, बंगलूरू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा देश का पहला ऐसा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होगा जो अपने परिसर में विश्व स्तरीय कॉन्सर्ट की मेजबानी कर सकेगा।
विज्ञापन
वर्तमान योजना के अनुसार एरीना को 9,000 लोगों के क्षमता वाला बनाया जाएगा। जिसमें शादी समारोह, संगीत कार्यक्रम, अवॉर्ड समारोह और प्रर्दशनी जैसे समारोह का आजोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू में बढ़ रहे मनोरंजन कार्यक्रम की मांग पूरा करने के लिए हवाईअड्डे में 6.3 एकड़ भूमि को एरीना में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में नए टर्मिनल, पहुंच मार्ग चौड़ा करना और मेट्रो तक पहुंच आसान बनाना आदि काम शामिल हैं।
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि बंगलूरू में मनोरंजन कार्यक्रम बढ़ते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एरीना तैयार किया जा रहा है। 9,000 लोगों की क्षमता वाले इस एरीना में संगीत समारोह, शादी के आयोजन, प्रदर्शनी और सम्मेलन जैसे कार्यक्रम रखे जा सकेंगे।