फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru housemaid posted picture on social media police arrest for theft

Bengaluru: एक व्हाट्सएप तस्वीर से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई घरेलू सहायिका, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 11 Aug 2024 11:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

शिकायत में ब्रजेश ने बताया था कि उनकी पत्नी के कीमती आभूषण घर से गायब हो गए हैं। आभूषण एक बैग में रखे थे लेकिन बैग से वे आभूषण गायब हैं।

विज्ञापन
bengaluru housemaid posted picture on social media police arrest for theft
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

क्या सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर भी किसी को जेल की सलाखों के पीछे भेज सकती है? सुनने में तो यह मामला अजीब लगता है, लेकिन असल में ऐसा हुआ है। दरअसल बंगलूरू की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक घर से आभूषण चोरी का आरोप है। आरोपी महिला उस घर में बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने एक अन्य अपार्टमेंट में भी चोरी की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
बीते साल 30 मार्च को बंगलूरू के दक्षिण पूर्वी इलाके में स्थित पूर्वा फाउंटेन स्कवायर अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में रहने वाले ब्रजेश धामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में ब्रजेश ने बताया था कि उनकी पत्नी के कीमती आभूषण घर से गायब हो गए हैं। आभूषण एक बैग में रखे थे लेकिन बैग से वे आभूषण गायब हैं। शिकायत में ब्रजेश ने घर में काम करने वाली चार पूर्व और मौजूदा घरेलू सहायिकाओं पर शक जताया गया था। हालांकि पुलिस पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप तस्वीर से हुई गिरफ्तार
अब कई महीनों बाद ब्रजेश के घर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर चुकी एक महिला रेणुका ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल में एक तस्वीर लगाई थी। इस तस्वीर में रेणुका ने वहीं आभूषण पहने हुए थे, जो ब्रजेश के घर से गायब हुए थे। रेणुका की व्हाट्सएप प्रोफाइल देखकर ब्रजेश ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रेणुका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल ली। साथ ही उसने उसी अपार्टमेंट में एक अन्य फ्लैट में भी चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed