फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru girl missing from her home for two months parents suspect Shamanism Connection news in Hindi

बेंगलुरु: दो महीने से लापता है 17 वर्षीय किशोरी, माता-पिता को शमनवाद का शक, जानिए पूरा मामला

Thu, 30 Dec 2021 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Dec 2021 10:51 PM IST
सार

लापता किशोरी के माता-पिता का कहना है कि वह शमनवाद जैसा ध्यान सीखना चाहती थी और उसे हमने ऐसा केवल घर पर करने की इजाजत दी थी। शमनवाद में ध्यान की विशेष अवस्था में आत्माओं से संपर्क करने का दावा किया जाता है।

विज्ञापन
Bengaluru girl missing from her home for two months parents suspect Shamanism Connection news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

बेंगलुरु की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी पिछले दो महीने से लापता है। उसके माता-पिता को शक है कि उसकी गुमशुदगी शमनवाद (Shamanism) से संबंधित हो सकती है। उन्होंने बेटी का पता लगाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से मदद की अपील की है। लापता किशोरी का नाम अनुष्का है। उसके पिता अभिषेक ने बताया है कि वह 31 अक्तूबर को घर से निकली थी और किसी ने उसको बहकाया है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'किसी ने उसे बहकाया है। वह अपने आप घर छोड़ कर नहीं जा सकती। मैं अपनी बेटी को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से मदद करने की अपील कर रहा हूं।' वहीं, अनुष्का की मां अर्चना ने बताया है कि वह शमनवाद से प्रभावित थी। शमनवाद एक प्राचीन परंपरा है जिसे मानने वाले लोग आत्माओं, भगवानों, दैत्यों के अनदेखे संसार में भरोसा करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस कोशिश कर रही है लेकिन कोई परिणाम नहीं
अर्चना ने कहा, 'अनुष्का ने हमें बताया था कि वह शमनवाद जैसा ध्यान करना चाहती है। हमने उसके कहा था कि वह केवल घर पर इसे सीख सकती है। मैं उससे अनुरोध करती हूं कि वह घर वापस लौट आए।' वहीं, अभिषेक ने बताया कि उसे ढूंढने की पुलिस की कोशिशें अभी तक नाकाम साबित हुए हैं। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन उसका कुछ परिणाम देखने को नहीं मिला है। मैं अपने स्तर पर भी कोशिशें कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर शुरू किए हैशटैग
अभिषेक ने कहा, मैंने सोशल मीडिया पर फाइंडअनुष्का जैसे हैशटैग शुरू किए हैं। लोग मेरे मैसेज को रिट्वीट कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति मेरी बेटी को कहीं देखता है तो कृपया मुझे इसकी जानकारी दें। अगर मेरी बेटी किसी व्यक्ति या संगठन के बहकावे में हैं और कोई इस बारे में जानता है तो मुझे बताएं, वह एक नाबालिग है। उन्होंने कहा कि हमने अनुष्का के व्यवहार में इस साल जुलाई-अगस्त के बाद से थोड़ा परिवर्तन देखा था।


पता लगाने के लिए पुलिस ने किया अलग टीम का गठन
वहीं, पुलिस का कहना है कि किशोरी की गुमशुदगी को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है और उसका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। डीसीपी बेंगलुरु (उत्तरी) विनायक पाटिल ने कहा कि हम सभी पक्षों पर ध्यान देते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। हम उसकी पिछली फोन डिटेल खंगाल रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। किशोरी का पता लगाने के लिए अलग टीम का गठन किया गया है। जल्द ही हम किशोरी को ढूंढ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed