{"_id":"587ff7f94f1c1bd804eff630","slug":"bengaluru-becomes-the-most-dynamic-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू बना दुनिया का सबसे डायनॉमिक शहर, चीन के शहर को छोड़ा पीछे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगलूरू बना दुनिया का सबसे डायनॉमिक शहर, चीन के शहर को छोड़ा पीछे
एजेंसी/ दावोस
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न के दौरान छेड़छाड़ की खबरों से चर्चा में रहे बंगलूरू को लेकर अब अच्छी खबर आई है। दुनिया के 30 सबसे डायनमिक शहरों की सूची में बंगलूरू को पहला स्थान मिला है। खास बात यह है कि सूची में कुल छह भारतीय शहरों को जगह मिली है।
विज्ञापन
भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बंगलूरू के अलावा हैदराबाद को पांचवां, पुणे को 13वां, चेन्नई को 18वां, दिल्ली को 23वां और मुंबई को 25वां स्थान मिला है। इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी जोंस लैंग लसाल (जेएलएल) की चौथी वार्षिक ‘सिटी मूमेंटम इंडेक्स’ में शहरों का चयन तकनीकी परिवर्तन अपनाने की क्षमता व बढ़ती जनसंख्या के लिए अवसर की उपलब्धता और दुनिया से बेहतर ढंग से जुड़ने के आधार पर होता है।
विज्ञापन
यही नहीं सिटी जीडीपी, पर्यावरण, नवाचार, शिक्षा, कॉरपोरेट मुख्यालय, वाणिज्यिक रिएल एस्टेट निर्माण समेत 42 मानकों के आधार पर 134 शहरों का आकलन कर यह सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
दुनिया के तेजी से बदलते शहरों की सूची में भारत, चीन, वियतनाम के साथ-साथ अमेरिका के कई शहर सूची में ऊपर हैं। शीर्ष 30 शहरों में आधे एशिया प्रशांत क्षेत्र से हैं। जेएलएल ने कहा, ‘दुनिया के सबसे डायनमिक शहरों के लिहाज से भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। सीएमआई ग्लोबल टॉप 30 में इस बार छह भारतीय शहर हैं। साथ ही देश का टेक्नोलॉजी हब बंगलूरू पहली बार शीर्ष पर पहुंच गया है।’