{"_id":"5da1517e8ebc3e0138749ee9","slug":"bengaluru-based-journalism-student-becomes-british-deputy-high-commissioner-for-a-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक दिन के लिए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बनीं बंगलूरू की पत्रकारिता छात्रा, भारत-ब्रिटेन संबंधों को जाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक दिन के लिए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बनीं बंगलूरू की पत्रकारिता छात्रा, भारत-ब्रिटेन संबंधों को जाना
Sat, 12 Oct 2019 09:37 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Ambika, Journalism Student
- फोटो : ANI
बंगलूरू की एक पत्रकारिता छात्रा को एक दिन के लिए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिले इस दुर्लभ अवसर के दौरान 24 साल की अंबिका बनर्जी ने ब्रिटेन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के बारे में जाना।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अंबिका को यह मौका मिला। उन्होंने शुक्रवार को एक दिन के लिए जेरेमी पिल्मोर बेडफोर्ड से प्रभार लेते हुए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की भूमिका निभाई, जोकि भारत में ब्रिटेन का तीसरा सबसे बड़ा पद है। अंबिका ने इस दौरान बंगलूरू स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग में सरकार और उद्योगपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की।
विज्ञापन
अंबिका ने कहा कि मुझे बंगलूरू के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों से मिलने का मौका मिला। मेरा दिन उत्साह और उल्लास से भरा हुआ था क्योंकि हमारे पास पूरे दिन की योजना थी। उन्होंने बताया कि हम व्हाइटफील्ड में टेस्को भी गए और सीखा कि यह कैसे कार्य करता है। वहां मैं विद्या लक्ष्मी से भी मिली, जो लैंगिक समानता को लेकर बहुत मुखर हैं।
विज्ञापन
अंबिका ने बताया कि मेरे लिए यह केवल एक दिन की बात नहीं है। यह मेरे लिए बहुत ही शानदार अनुभव रहा। एक तरह से यह उस प्रक्रिया का एक हिस्सा है कि हम इन पदों तक कैसे पहुंच सकते हैं और मेरे लिए यह निश्चित तौर पर एक शुरुआत है। मुझे यह जानने को मिला कि ये कार्यालय कैसे काम करते हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच राजनयिक संबंधों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला।
यह भी पढ़ें: एक दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त बनी गोरखपुर की बेटी, बधाईयों का लगा रहा तांता
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बेडफोर्ड के अनुसार ऐसे अवसरों का उद्देश्य ब्रिटेन में महिलाओं की स्थिति, महिला मुद्दों और विश्व स्तर पर ब्रिटेन के समर्थन के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर यह कार्यक्रम तय किया गया है। भारत में यह दूसरी बार आयोजित कराया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता प्रतिभागी का चुनाव होता है और एक दिन के लिए उप उच्चायुक्त बनाया जाता है। भारत में हमने दूसरी बार प्रतियोगिता आयोजित कराई है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं की आवाज, मुद्दों, व्यापार में महिलाओं के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन के समर्थन को बताने के लिए ऐसा कर रहे हैं।