{"_id":"690b81f93ebff59149008086","slug":"bengal-sir-eci-to-make-enumeration-forms-available-online-from-thursday-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal SIR: 'कल से ऑनलाइन भी मतदाता पंजीकरण फॉर्म भर सकेंगे, तकनीकी समस्या से हुई देरी..', EC ने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal SIR: 'कल से ऑनलाइन भी मतदाता पंजीकरण फॉर्म भर सकेंगे, तकनीकी समस्या से हुई देरी..', EC ने की घोषणा
Wed, 05 Nov 2025 10:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:27 PM IST
सार
Bengal SIR: चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब गुरुवार से फॉर्म ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे। यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए होगी जो घर पर मौजूद नहीं हैं या बूथ स्तर अधिकारियों से फॉर्म नहीं ले पाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब गुरुवार सुबह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए है, जो अपने घरों पर मौजूद नहीं हैं या जिन्हें बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) से फॉर्म नहीं मिल पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया के चेक-इन सिस्टम में आई गड़बड़ी, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को हुई परेशानी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नई वेबसाइट https://ceowestbengal.wb.gov.in और ECINET मोबाइल ऐप पर यह सुविधा गुरुवार से उपलब्ध होगी। मतदाता फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं, उसे भर सकते हैं और फिर पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और एकत्र कर रहे अधिकारी
चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य की 294 विधानसभा सीटों में करीब 80 हजार से ज्यादा बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और एकत्र कर रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को ऑनलाइन फॉर्म वितरण की योजना तकनीकी गड़बड़ियों के कारण शुरू नहीं हो पाई थी।
ये भी पढ़ें: 'जीवनरक्षक स्थायी आर्थिक सहायता पर सुनवाई करें..', दुर्लभ बीमारियों के मरीजों का चीफ जस्टिस गवई से आग्रह
तेजी से पूरा होगा सटीक मतदाता सूची बनाने का काम
अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से वेबसाइट में समस्या आ रही थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। आयोग ने कहा कि जब यह सुविधा शुरू हो जाएगी, तो मतदाता उसी तरह ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे जैसे वे ऑफलाइन भरते हैं। आयोग ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया अन्य जिलों में भी जारी रहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची को सटीक बनाने का काम तेजी से पूरा किया जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन