{"_id":"690b45ca5a86d28c5003c374","slug":"air-india-s-check-in-system-faces-issues-at-delhi-some-other-airports-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया के चेक-इन सिस्टम में आई गड़बड़ी, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया के चेक-इन सिस्टम में आई गड़बड़ी, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को हुई परेशानी
Wed, 05 Nov 2025 06:10 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:10 PM IST
सार
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की चेक-इन सेवाएं बुधवार को दिल्ली समेत कई अन्य हवाईअड्डों पर ठप हो गई। इससे कई विमानों की उड़ान में देरी हुई।
विज्ञापन
एअर इंडिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत देश के कुछ अन्य हवाई अड्डों पर बुधवार को चेक इन करते समय एअर इंडिया के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया के चेक-इन सिस्टम में थर्ड-पार्टी कनेक्टिविटी नेटवर्क की समस्या के कारण यात्री काफी देर तक चेक इन नहीं कर पाए। हालांकि बाद में सिस्टम को बहाल कर दिया गया है। फिलहाल सेवाएं सामान्य तौर पर चल रही हैं।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर, टर्मिनल T2 और T3 पर चेक-इन सिस्टम दोपहर 3.40 बजे से शाम 4.50 बजे तक लगभग 70 मिनट तक बंद रहा। हवाई अड्डों के बारे में विवरण का खुलासा नहीं किया गया। एअर इंडिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब सिस्टम को बहाल कर दिया गया है, हालांकि स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगेगा और कुछ उड़ानें अब भी देरी से चल सकती हैं।
विज्ञापन
एयरलाइन ने कहा, थर्ड-पार्टी नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ एयरलाइनों, जिनमें एअर इंडिया भी शामिल है, की उड़ानें प्रभावित हुईं। अब सिस्टम बहाल हो चुका है। एअर इंडिया ने बुधवार को एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों से भी कहा कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें तथा अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें।
विज्ञापन
दो दिन से मंगोलिया में फंसे एअर इंडिया के 245 यात्री दिल्ली लौटे
मंगोलिया की राजधानी उलानबटेर में फंसे एअर इंडिया के 245 यात्री आखिरकार दो दिन बाद दिल्ली लौट आए हैं। एअर इंडिया का एक राहत विमान बुधवार सुबह इन सभी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। सान फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे एआई के एक विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान (एआई 174) की मंगोलिया में आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। तब से 228 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य वहां फंसे हुए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटेर से यात्रियों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 24 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। इससे पहले, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित राहत उड़ान एआई183 ने मंगलवार दोपहर दिल्ली से उलानबटोर के लिए उड़ान भरी थी।
एअर इंडिया ने एआई 174 के यात्रियों की सुरक्षा और सत्कार सुनिश्चित करने के लिए उलानबटेर के स्थानीय अधिकारियों, मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास, डीजीसीए और केंद्र सरकार का आभार जताया है।
ये भी पढ़ें: FATF Report: संपत्ति जब्त करने पर ED की हुई अंतरराष्ट्रीय तारीफ, महाराष्ट्र के एक केस का उदाहरण भी दिया