फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Several protest rallies demonstrations slated for Sunday over medics rape-murder

Kolkata Case: जूनियर डॉक्टर की हत्या में न्याय को लेकर नहीं थम रहा गुस्सा, रैलियों में गूंज रही इंसाफ की मांग

Sun, 01 Sep 2024 10:03 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Sep 2024 10:03 AM IST
सार

रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा के साथ-साथ कई संगठन महानगर और पूरे पश्चिम बंगाल में सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं।

विज्ञापन
Bengal Several protest rallies demonstrations slated for Sunday over medics rape-murder
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। कोलकाता में लगातार धरने, प्रदर्शन हो रहे हैं। रैलियां निकाली जा रही हैं। इनमें लोग जूनियर डॉक्टर के हत्यारों को सजा देकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा के साथ-साथ कई संगठन महानगर और पूरे पश्चिम बंगाल में सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रदर्शनकारी चाहते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पद छोड़ दें।
विज्ञापन


जबकि पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार को एक विशेष विधानसभा सत्र में दोषी दुष्कर्मियों को मौत की सजा देने के लिए बनाए गए विधेयक पर मुहर लगाएगी। वहीं कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक महा मिचिल (मेगा रैली) निकाली जाएगी। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक रैली है। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। 


घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। इस घटना की जांच सीबीआई कर रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed