{"_id":"6846daff79fff6f3960f9ba8","slug":"bengal-police-suspect-mother-and-son-accused-in-khardah-woman-harassment-case-may-have-fled-to-thailand-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khardah Torture Case: बंगाल में युवती को बंधक बनाने के केस में नया मोड़, आरोपी मां-बेटे के थाईलैंड भागने का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khardah Torture Case: बंगाल में युवती को बंधक बनाने के केस में नया मोड़, आरोपी मां-बेटे के थाईलैंड भागने का शक
Mon, 09 Jun 2025 06:30 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:30 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में युवती को घर में जबरन बंधक बनाने के मामले में आरोपी मां-बेटे के थाइलैंड भागने का शक जताया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने अपने बैंक खाते से कई बार पैसे निकाले हैं। इन पैसों का इस्तेमाल करके वह संभवत: बैंककॉक भाग गए हैं।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के खड़दह में एक युवती को बंधक बनाने के मामले में नया मोड़ आया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी मां-बेटे के विदेश भागने की आशंका जताई है। पुलिस को शक है कि आरोपी मां-बेटे संभवत: थाइलैंड भाग गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपी महिला ने अपने बैंक खाते से कई बार पैसे निकाले हैं। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने इसी पैसे का इस्तेमाल विदेश भागने की योजना को पूरा करने के लिए किया होगा। अधिकारी ने कहा, 'हमें संदेह है कि महिला और उसका बेटा बैंकॉक भाग गए हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Assam: 'अवैध विदेशियों की पहचान और निष्कासन के लिए 1950 का कानून सख्ती से लागू करेगी सरकार', CM सरमा का बयान
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि आरोपी मां-बेटे (श्वेता खान और आर्यन खान) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर हावड़ा जिले के डोमजूर में 23 वर्षीय युवती को घर में बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप है। युवती ने अश्लील फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। पीड़िता उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर की रहने वाली है। उसका इलाज कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता अस्पताल में चल रहा है।
सेक्स रैकेट चलाने के तथ्य की भी जांच कर रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला अपने बेटे के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस चला रही थी, जहां अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं वे उसी जगह से सेक्स रैकेट तो नहीं चला रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह डोमजूर स्थित आरोपियों के घर में बंद थी, तो महिला उसे और ज्यादा प्रताड़ित करती थी।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Crime: तकनीकी विशेषज्ञ ने चाकू घोंपकर प्रेमिका की हत्या की; पत्नी का सिर काटकर थाने लेकर पहुंचा पति
फेसबुक के माध्यम से आरोपी से हुआ था संपर्क
पीड़िता का पिछले साल फेसबुक के माध्यम से डोमजूर के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। इस दौरान आरोपी ने उससे घर आने पर नौकरी दिलाने का वादा किया था। पीड़िता के माता-पिता द्वारा खड़दह पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब वह डोमजूर स्थित आरोपी के घर पहुंची तो उसे बार डांसर बनने की पेशकश की गई। हालांकि, जब उनकी बेटी ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।