{"_id":"63de8c382d50b6481e075ce0","slug":"bengal-one-killed-two-injured-in-explosion-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल के दक्षिण परगना में देसी बम विस्फोट, एक की मौत और दो के घायल होने की खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल के दक्षिण परगना में देसी बम विस्फोट, एक की मौत और दो के घायल होने की खबर
Sat, 04 Feb 2023 10:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:18 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब जिले के टिटकुमार गांव के मनीरुल खान नाम के व्यक्ति के घर के अंदर कथित तौर पर देसी बम बना रहे थे।
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में शनिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब जिले के टिटकुमार गांव के मनीरुल खान नाम के व्यक्ति के घर के अंदर कथित तौर पर देसी बम बना रहे थे।
उन्होंने कहा, ''दोनों घायलों की हालत गंभीर है। बरुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।