बंगाल: निकाय चुनाव में हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, विधानसभा में जमकर हुआ ड्रामा
भाजपा विधायक स्थानीय चुनाव में हुई हिंसा को लेकर सदन में अपना विरोध जता रहे थे। इसे लेकर सीएम ममता ने भाजपा को निशाने पर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भारी ड्रामा देखा गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में हिंसा को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच अपना उद्घाटन भाषण देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उद्घाटन भाषण देने के लिए दोपहर दो बजे विधानसभा पहुंचे धनखड़ ऐसा नहीं कर सके क्योंकि भाजपा विधायक नगर निकाय चुनाव की हिंसा के पीड़ितों के पोस्टर और तस्वीरें लेकर सदन में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
निकाय चुनाव में हिंसा पर हंगामा
राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर प. बंगाल में सियासी घमासान छिड़ गया। भाजपा विधायकों के भारी विरोध के कारण राज्यपाल जगदीप धनखड़ विधानसभा में ठीक से संबोधन नहीं कर सके। भाजपा विधायक स्थानीय चुनाव में हुई हिंसा को लेकर अपना विरोध जता रहे थे।
#WATCH | A ruckus erupted inside West Bengal Legislative Assembly as opposition protested against alleged rigging and violence in the state's civic polls. pic.twitter.com/1EwPVJIbrp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 7, 2022
सदन में हुआ ड्रामा
हंगामे से परेशान धनखड़ ने सदन छोड़ने की कोशिश की लेकिन टीएमसी विधायकों ने उनका रास्ता रोक लिया। सदन में ये ड्रामा और हंगामा दोपहर दो बजे तक चलता रहा। जब सत्ता पक्ष ने उन्हें अपना भाषण सदन के पटल पर रखने को कहा तो राज्यपाल ने अपना भाषण पटल पर रखा और चले गए।
ममता ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि आज भाजपा यहां जो भी कर रही है वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। भाजपा राज्य में संवैधानिक संकट पैदा करना चाहती है। ममता ने कहा कि हमने राज्यपाल से एक लाइन पढ़कर इसे विधानसभा के पटल पर रखने की दरख्वास्त की थी जिसे उन्होंने मान लिया। इसके लिए ममता ने उनका आभार जताया और वह राज्यपाल से मिलने राजभवन भी पहुंचीं।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee met Governor Jagdeep Dhankhar at Raj Bhavan pic.twitter.com/gVE7T8qKfY
— ANI (@ANI) March 7, 2022
सुवेंदु अधिकार राजभवन पहुंचे
विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद भाजपा नेता विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अन्य विधायकों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन की ओर मार्च किया। अधिकारी ने कहा, राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हमला किया। सदन के अंदर जो हुआ उसे सभी ने देखा। हम राज्यपाल से मिलेंगे। टीएमसी विधायकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे।