फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal guv asks state to remove edu minister from cabinet for violating poll code

West Bengal: ‘शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने जान-बूझकर तोड़ी आचार संहिता’, राज्यपाल बोले- कैबिनेट से हटाया जाए

Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर जान-बूझकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को कैबिनेट से हटाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Bengal guv asks state to remove edu minister from cabinet for violating poll code
तृणमूल कांग्रेस के नेता ब्रत्य बसु - फोटो : facebook.com/BratyaBasuPolitical

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु जान-बूझकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। राज्यपाल का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने हाल ही में गौर बंगा विश्वविद्यालय में राजनेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कि इस तरह शिक्षा मंत्री ने जान-बूझकर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से ब्रत्य बसु को मंत्रिमंडल से हटाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


‘विश्वविद्यालय प्रणाली को बदनाम कर रहे शिक्षा मंत्री’
बता दें कि सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के चांसलर भी हैं। उन्होंने कहा कि बसु ने  यह काम कर विश्वविद्यालय प्रणाली को बदनाम किया है। इससे पहले बसु पर आरोप लगा था कि शिक्षा मंत्री द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच के रिश्ते खराब करने की कोशिश की जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन


राजभवन द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट
राजभवन द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई। जिसमें लिखा गया कि शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने राज्यपाल को उन्मादी और अल्जाइमर से पीड़ित बताया। यह पोस्ट ऐसे समय में किया था, जब राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों के तौर पर नियुक्ति के लिए मंत्री के सुझाए सभी चार नाम स्वीकार कर लिए थे। पोस्ट में कहा गया है कि बसु के आरोप राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच संबंध खराब करने की कोशिश की तरह है। बसु ने राज्यपाल पर राज्य विश्वविद्यालयों के कामकाज के संबंध में असंगत कदम उठाने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed