फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal govt hands over 1024 acres land to bsf forindia bangladesh border fencing

भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगेगी कटीली बाड़: बंगाल सरकार ने BSF को सौंपी 1024 एकड़ जमीन, CM शुभेंदु ने क्या कहा?

Tue, 14 Jul 2026 05:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बीएसएफ को 1,024.75 एकड़ जमीन सौंपने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 172.6 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाने की प्रक्रिया तेज की गई है और सरकार का लक्ष्य नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
bengal govt hands over 1024 acres land to bsf forindia bangladesh border fencing
बीएसएफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं को मजबूत बनाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए बाड़ लगाने के काम के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या बताया?
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 172.6 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में 1,024.75 एकड़ जमीन आधिकारिक तौर पर बीएसएफ को सौंप दी गई है। 

जिलेवार विवरण इस प्रकार है-
जिला सीमा की लंबाई हस्तांतरित जमीन
मुर्शिदाबाद 45.4 किलोमीटर 337 एकड़
उत्तर 24 परगना 42.07 किलोमीटर 241.03 एकड़
कूचबिहार 39.39 किलोमीटर 135.33 एकड़
मालदा 20.15 किलोमीटर 176.78 एकड़
नदिया 14.79 किलोमीटर 95.11 एकड़
दक्षिण दिनाजपुर 7.75 किलोमीटर 26.41 एकड़
दार्जिलिंग 1.45 किलोमीटर 4.31 एकड़
उत्तर दिनाजपुर 1.28 किलोमीटर 6.61 एकड़
जलपाईगुड़ी 0.31 किलोमीटर 2.17 एकड़
कुल 172.6 किलोमीटर 1,024.75 एकड़


ये भी पढ़ें: West Bengal: 'पेड़ों की कटाई पर होगी कार्रवाई, खाली पद भी भरेंगे', सीएम ने वन विभाग को क्या-क्या निर्देश दिए?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन परियोजनाओं को पूरा करने के अपने संकल्प पर कायम है, ताकि नागरिकों के लिए अधिक सुरक्षित और मजबूत माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed