{"_id":"5df8951e8ebc3e87a35948e4","slug":"bengal-governor-jagdeep-dhankar-raj-bhavan-state-government-will-have-to-work-together-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की सफलता के लिए राजभवन, राज्य सरकार को मिलकर करना होगा काम: बंगाल राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र की सफलता के लिए राजभवन, राज्य सरकार को मिलकर करना होगा काम: बंगाल राज्यपाल
Tue, 17 Dec 2019 02:18 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने के उद्देश्य से, राजभवन और राज्य सरकार के लिए अपने अपने मतभेद दरकिनार कर साथ काम करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा पहुंचे धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार और राज्यपाल कार्यालय को राज्य के कल्याण के लिए साझेदारी में एवं साथ-साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने रेखांकित किया कि लोकतंत्र को सफल बनाने में पश्चिम बंगाल का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
धनखड़ ने कहा कि अब वक्त है कि उस घटना को भूला जाए जिसने पश्चिम बंगाल विधानसभा के बेदाग नाम पर दाग लगाया जहां राज्य के प्रमुख के लिए दरवाजे बंद कर दिए गए थे। राज्य सरकार के साथ कई मौकों पर टकरा चुके राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की अनोखी परंपरा एवं इतिहास है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने परिषद कक्ष और विधानसभा की लाइब्रेरी का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष बीमन बनर्जी मौजूद नहीं थे क्योंकि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। राज्यपाल ने कहा कि वह विधानसभा कर्मियों की तरफ से किए गए उनके सत्कार से बहुत प्रसन्न हैं।