फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor CV Anand Bose spoke to rape victim doctor parents and assured them of justice

Kolkata Doctor Case: राज्यपाल आनंद बोस ने दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता से की बात, कहा- आपको न्याय मिलेगा

Wed, 21 Aug 2024 02:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 02:50 AM IST
सार

राज्यपाल बोस के कार्यालय ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पीड़ित पिता से कहा, 'हम सब आपके साथ हैं। आपको न्याय मिलेगा। आज मैं दिल्ली में हूं। मैंने मामले पर विस्तार से चर्चा की। आपकी सुविधानुसार मैं आपके आवास पर आऊंगा।'
 

विज्ञापन
Bengal Governor CV Anand Bose spoke to rape victim doctor parents and assured them of justice
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को प्रशिक्षु डॉक्टर के पीड़ित माता-पिता से बात की। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। राज्यपाल ने उनसे कहा कि वह दिल्ली से लौटने के बाद उनकी सुविधा के अनुसार मिलेंगे। इस दौरान डॉक्टर के माता-पिता ने राज्यपाल को बताया कि उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं मिली है, जिसके जवाब में बोस ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। राज्यपाल बोस पीड़ित माता पिता से चल रहे आंदोलन के लिए शुरू किए गए कंट्रोल रूम से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्यपाल बोस बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते करते रहे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के तुरंत बाद राज्यपाल के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक संदेश भी था। कहा, 'देश, संपूर्ण राष्ट्र, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को बड़ी राहत के साथ सुनता है। याद रखें, हर संत का एक अतीत होता है। हर पापी का एक भविष्य होता है। क्या कोई सुन रहा है? क्या ममता बनर्जी कृपया अपना हाथ उठाएंगी?' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल बोस के कार्यालय ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पीड़ित पिता से कहा, 'हम सब आपके साथ हैं। आपको न्याय मिलेगा। आज मैं दिल्ली में हूं। मैंने मामले पर विस्तार से चर्चा की। आपकी सुविधानुसार मैं आपके आवास पर आऊंगा।'


राज्यपाल आनंद बोस मंगलवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। वह शाम को कटक पहुंचे, जहां से उन्होंने डॉक्टर की मां को फोन किया।

हालांकि, राज्यपाल आनंद बोस के इस कदम की तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की। पार्टी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने पोस्ट कर कहा, 'आपका वीडियो आपके उच्च संवैधानिक पद का अपमान करता है... दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ आपकी टेलीफोन कॉल आपके द्वारा रिकॉर्ड की गई थी और फिर प्रचारित की गई। कृपया इसका उपयोग न करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed