फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor CV Anand Bose highlights regional imbalance between northern and southern districts

Bengal: राज्यपाल बोस ने ममता के काम का मूल्यांकन करने से किया परहेज; क्षेत्रीय असंतुलन को लेकर दी ये दलील

Thu, 21 Nov 2024 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 06:00 AM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक विशेष बातचीत में विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम का मूल्यांकन करने से परहेज किया, लेकिन यह स्पष्ट तौर पर कहा कि वह एक नेता के बजाए मुख्यमंत्री के तौर पर उनके प्रदर्शन को लेकर अधिक चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Bengal Governor CV Anand Bose highlights regional imbalance between northern and southern districts
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों के बीच क्षेत्रीय असंतुलन को उजागर करते हुए कहा कि उत्तरी क्षेत्र में समृद्धि की कमी के कारण राज्य सरकार और वहां के लोगों के बीच फासला बढ़ा है।अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने से कुछ दिन पहले जमीनी स्तर के अपने अनुभवों का हवाला देते हुए बोस ने यह बात कही।

विज्ञापन


राज्यपाल बोस ने एक विशेष बातचीत में विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम का मूल्यांकन करने से परहेज किया, लेकिन यह स्पष्ट तौर पर कहा कि वह एक नेता के बजाए मुख्यमंत्री के तौर पर उनके प्रदर्शन को लेकर अधिक चिंतित हैं। बोस ने अब तक के अपने कार्यकाल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, इन दो वर्षों ने मुझे कई सकारात्मक बातें सिखाई हैं। यह एक बहुत ही परिष्कृत राज्य है, जहां कला और संस्कृति पर बहुत जोर है, लेकिन राज्य में कुछ समस्याएं हैं। बोस ने कहा कि गंगा के उत्तर में स्थित जिलों में आर्थिक पिछड़ेपन के कारण लोगों की राज्य प्रशासन से दूरी बढ़ी। 
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल ने की थी अहम टिप्पणी
इससे पहले, राज्यपाल बोस ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर अहम टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से मैं उन क्षेत्र का दौरा कर चुका हूं, जहां हिंसा हुई है। इस दौरान कई पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत भी की। उन्होंने सीमा पार से घुसपैठ के सवाल पर कहा कि भारत सरकार और खुफिया एजेंसियां इस पर ध्यान दे रही हैं और तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। राज्यपाल बोस ने कहा कि जब भी उन्होंने प्रशासन के किसी भी पहलू पर रिपोर्ट मांगी तो राज्य सरकार ने उन्हें समय पर जानकारी नहीं भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का दायित्व
राज्यपाल ने आगे कहा कि पिछले दो साल के कार्यकाल में मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का दायित्व है। और यह सुनिश्चित करने के लिए मैं जरूरी कदम उठा रहा हूं, और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।


राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 167 का जिक्र किया
राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यपाल बोस ने संविधान के अनुच्छेद 167 का जिक्र किया। इस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को अधिकार है कि वह राज्य सरकार से सूचना मांग सके। ज्यादातर मामलों में, मुझे रिपोर्टें नहीं मिल पातीं, लेकिन जब मैं सख्ती करता हूं तो एक-दो रिपोर्टें मिलती हैं, इसलिए यह कहना ठीक नहीं होगा कि सरकार बिल्कुल सूचना नहीं दे रही है। हालांकि, यह अनियमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed