फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal government may again write to centre seeking ST status for Kurmis

West Bengal: कुर्मी समाज को ST का दर्जा दिलाने के लिए ममता सरकार लिख सकती है केंद्र को पत्र, बनेगा विकास बोर्ड

Thu, 18 May 2023 12:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 12:08 AM IST
सार

कुर्मी समाज को एसटी में शामिल कराने को लेकर राज्य सचिवालय में समुदाय के प्रतिनिधियों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच 45 मिनट तक एक बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Bengal government may again write to centre seeking ST status for Kurmis
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए केंद्र को पत्र लिखने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कुर्मी समाज को एसटी में शामिल कराने को लेकर राज्य सचिवालय में समुदाय के प्रतिनिधियों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच 45 मिनट तक एक बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। बनर्जी ने कुर्मी समुदाय के तीन प्रतिनिधियों शुभेंदु महतो, विजय महतो और सुनील महतो ने जंगलमहल क्षेत्र के विधायकों से मुलाकात की। बनर्जी ने बैठक के दौरान कहा कि उनकी सरकार इस मसले पर केंद्र को चार बार पत्र लिख चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज के लोगों को उनकी मांगों पर केंद्र को फिर से पत्र लिखने पर विचार करने का आश्वासन दिया। वह एक नया कुर्मी समाज विकास बोर्ड बनाने पर भी सहमत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम, मोलॉय घटक और मुख्य सचिव एचके द्विवेदी भी मौजूद थे। पिछले महीने, कुर्मी समुदाय के कई संगठनों ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में कुर्मी समुदाय को शामिल करने की मांग को लेकर तीन दिनों से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया था और रेलवे पटरियों और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed