फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal election 2021 result, West bengal bjp leader tathagata roy attacks bjp leaders on defeat in assembly elections

घमासान : हार के बाद बंगाल भाजपा में कलह तेज, तथागत रॉय ने चार नेताओं को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 09 May 2021 07:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 May 2021 07:05 AM IST
सार

तथागत राय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कैलाश-दिलीप-शिव अरविंद ने हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह की छवि खराब की है। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नाम खराब किया है।  

विज्ञापन
Bengal election 2021 result, West bengal bjp leader tathagata roy attacks bjp leaders on defeat in assembly elections
तथागत रॉय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म हुए अभी सप्ताह भर भी नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने पार्टी की हार के लिए चार नेताओं को जिम्मेदार ठहरा दिया है, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश और सह चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन शामिल हैं।  तथागत राय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कैलाश-दिलीप-शिव अरविंद ने हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह की छवि खराब की है। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नाम खराब किया है।  

विज्ञापन


उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि इन नेताओं ने 7 सितारा होटलों में बैठकर तृणमूल से आने वाले कचरे को टिकट बांट दिए। रॉय ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं की आलोचना से ये सबी लोग बच रहे हैं। इन लोगों ने वैचारिक आधार पर काम करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्पित स्वयंसेवकों का अपमान किया है, जो 1980 के दशक से ही पार्टी के लिए काफी मेहनत करते रहे हैं। तथागत ने चारों नेताओं को भाड़े पर लाए गए उदासीन सैनिक बताया और कहा, उनमें कोई राजनीतिक समझ नहीं है। मैं केंद्रीय नेतृत्व को इसलिए दोष नहीं देता क्योंकि उन पर पूरे देश की जिम्मेदारी है और उन्हें सही जानकारी देना प्रदेश नेतृत्व का काम है।
विज्ञापन


पार्टी छोड़कर जाने की आशंका
तथागत रॉय ने कहा कि उन्हें अब आशंका है कि लोग पार्टी छोड़कर जा सकते हैं एक वे जो कचरा टीएमसी से भाजपा में आया था और दूसरे पार्टी के अपमानित कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द सुधार करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुल रॉय का भाजपा छोड़ने से इंकार
कभी ममता का दाहिना हाथ रहे मुकुल रॉय ने भाजपा छोड़ने की आशंका से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह एक समर्पित भाजपा सैनिक की तरह राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया दिल्ली
तथागत रॉय ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन सभी नेताओं को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed