फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election 2021 An audio leak of TMC election strategist Prashant Kishore said 50 percent Hindus will vote for BJP

बंगाल: वायरल चैट में मोदी लहर-ममता कमजोर का दावा, पीके बोले- पूरा ऑडियो जारी करे भाजपा

Sat, 10 Apr 2021 11:12 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 10 Apr 2021 11:12 AM IST
सार

  • भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ऑडियो
  • प्रशांत किशोर ने कहा- सीएम ममता व पीएम मोदी बंगाल में एक समान लोकप्रिय
  • बाद में प्रशांत ने भाजपा को ललकारा, पूरा वीडियो जारी करें, 100 सीट भी नहीं पाएंगे

विज्ञापन
Bengal Election 2021 An audio leak of TMC election strategist Prashant Kishore said 50 percent Hindus will vote for BJP
पीएम मोदी, ममता बनर्जी, अमित शाह और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 10 से 25 प्रतिशत समर्थकों में भगवान का दर्जा पा चुके हैं, उनकी लोकप्रियता पंथ का दर्जा पा चुकी है।  पश्चिम बंगाल में गैर-भाजपा दलों ने अल्पसंख्यक राजनीति का जमकर दुरुपयोग किया, अब लोग मोदी के नाम पर और हिंदू के नाम पर वोट कर रहे हैं।’ यह बातें तृणमूल कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा एक ऑडियो टेप में कही गई, जिसे भाजपा ने शनिवार को जारी किया।

विज्ञापन


कड़े चुनाव से गुजर रहे पश्चिम बंगाल को लेकर टेप में प्रशांत किशोर कहते सुनाई दिए कि ‘तृणमूल कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है, लोगों में उसके प्रति गुस्सा है, जिसने भाजपा के लिए प्रदेश में दरवाजे खोल दिए हैं।’ यह टेप आईफोन एप ‘क्लब हाउस’ पर विभिन्न पत्रकारों की आपसी बातचीत का बताया जा रहा है। इसे भाजपा की आईटी सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा की जीत और तृणमूल की हार स्वीकार करने का टेप है। दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वह बातचीत के चुनिंदा अंश के बजाय पूरा टेप जारी करे।
विज्ञापन


टेप में प्रशांत ने कहा

1. मतदान रुझान पर : सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, हिंदी भाषियों, हिंदू, मोदी आदि फैक्टर पर मतदान हो रहा है। 27 प्रतिशत दलित हैं, जो भाजपा के साथ हैं। 50-55 प्रतिशत हिंदू भाजपाको वोट कर रहे हैं। प्रभावशाली मतुआ समुदाय प्रमुखतौर पर भाजपा को वोट कर रहा है। जब हम सर्वे में पूछते हैं कि बंगाल में सरकार किसकी बनेगी, तो भाजपा का नाम सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. वामदलों पर : भाजपा को मतदान करने वालों में अधिकतर वाम दलों के मतदाता हैं। वे मानते हैं कि भाजपा सरकार बना सकती है। भाजपा को कार्यकर्ता भी इसी पक्ष से मिले हैं।

3. भाजपा पर : एक-दो को छोड़कर ऐसा कोई जिला नहीं, जहां भाजपा का मजबूत काडर न हो। भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या काफी है। केंद्र की मोदी सरकार को लेकर सत्ता-विरोधी भावना नहीं है, सर्वे में मोदी और ममता बराबर लोकप्रिय मिल रहे हैं, जो बड़ी बात है। लोग मोदी को भगवान मानने लगे हैं, यह सही है या नहीं, अलग बहस का विषय है, लेकिन उन्हें देश में पंथ का दर्जा मिल चुका है।

4. अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर : प्रशांत ने आगे कहा कि 20 साल से पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए सबकुछ किया गया। यह माना जाने लगा कि मुसलमानों के सहयोग से ही सरकार बन सकती है। कांग्रेस, तृणमूल, वाम यही मानते रहे। पहली बार हिंदुओं को लग रहा है कि कोई उनकी चिंता करता है। भाजपा इसी का फायदा ले रही है। यह सब इन दलों द्वारा अल्पसंख्यक राजनीति के खुले दुरुपयोग की वजह से हो रहा है।

पूरी बातचीत जारी करे, चुनिंदा हिस्से जारी कर उत्साहित न हो भाजपा : प्रशांत किशोर
टेप पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं से ज्यादा उनकी बातचीत को गंभीरता से ले रही है। उसे थोड़ी और हिम्मत दिखाते हुए पूरी बातचीत जारी करनी चाहिए। चुने हुए हिस्सों को जारी करके उत्साहित नहीं होना चाहिए। प्रशांत ने कहा, भाजपा पश्चिम बंगाल मेें 100 सीटें भी नहीं जीतेगी, वे पहले भी यह कह चुके हैं, फिर दोहराते हैं।

इधर, तृणमूल ने इसे भाजपा की रणनीति बताया
प्रशांत किशोर के ऑडियो लीक मामले को तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की रणनीति का हिस्सा बताया। पार्टी के मुताबिक, बंगाल में पार्टी के पक्ष में लहर पैदा करने की यह कोशिश है। तृणमूल सांसद डोला सेन ने कहा, भाजपा शनिवार सुबह से ही ऑडियो टेप का संपादित हिस्सा प्रसारित कर रही है। सभी प्रश्न उत्तर के साथ असंपादित ऑडियो टेप को जारी करना चाहिए।

प्रशांत किशोर : 2022 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी सलाहकार हैं
- प्रशांत किशोर को विधानसभा चुनाव 2021 के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी का रणनीतिकार नियुक्त किया था।
- वे बिहार विधानसभा चुनाव 2015 जीतने वाली जदयू के रणनीतिकार भी थे। बाद में पार्टी के उपाध्यक्ष बने, हालांकि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे पर असहमति की वजह से 2020 में निकाले गए।
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 केलिए उनके समूह इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साथ द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने समझौता किया।
- पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें अपना प्रधान सलाहकार तैनात किया है। 



बता दें, यह ऑडियो भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट के जरिये सार्वजनिक कर दिया। यह ऑडियो उस समय का है जब प्रशांत किशोर क्लबहाउस ऐप पर कुछ पत्रकारों से पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों को लेकरबातचीत कर रहे थे। ऑडियो क्लिप जारी करने के बाद मालवीय ने ट्वीट किया, ‘मोदी बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। देशभर में उनके प्रशंसक हैं। तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर है, ध्रुवीकरण वास्तविकता है, अनुसूचित जाति का वोट भाजपा के पक्ष में है, ऐसा ममता बनर्जी के रणनीतिकार ने अपनी खुली बातचीत में कहा है।’

उन्होंने लिखा है, ‘क्ल्बहाउस पर सार्वजनिक चैट के दौरान ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार ने माना कि तृणमूल के आंतरिक सर्वेक्षण के हिसाब से भी भाजपा जीत रही है। वोट मोदी के लिए है, ध्रुवीकरण सच्चाई है, अनुसूचित जाति (बंगाल की आबादी का 27 फीसद हिस्सा), मतुआ सभी भाजपा के लिए वोट डाल रहे हैं। भाजपा का कैडर जमीनी स्तर पर मौजूद है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed