{"_id":"6666395e580447c1fb0280c3","slug":"bengal-cid-recovers-human-bones-after-interrogating-main-suspect-in-anwarul-azim-anar-murder-case-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh MP Anar Murder: बंगाल CID को मिली सफलता, मुख्य संदिग्ध से पूछताछ के बाद मानव हड्डियां बरामद कीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladesh MP Anar Murder: बंगाल CID को मिली सफलता, मुख्य संदिग्ध से पूछताछ के बाद मानव हड्डियां बरामद कीं
Mon, 10 Jun 2024 04:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:53 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल सीआईडी को बांग्लादेश सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड की जांच में सफलता मिली है। मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन से पूछताछ के बाद सीआईडी ने बागजोला नहर के पास से रविवार को मानव हड्डियां बरामद कीं, जिन्हें जल्द ही जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश सांसद अनवारुल अजीम अनार
- फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड की जांच के दौरान रविवार को कृष्णामती गांव में बागजोला नहर के दक्षिण-पूर्वी तट से मानव हड्डियों के कुछ हिस्से बरामद किए। एक सीआईडी अधिकारी ने कहा मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों के सुझाव के अनुसार, हड्डियों के हिस्से किसी इंसान के प्रतीत होते हैं। बांग्लादेशी राजनेता के शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए हड्डी के हिस्सों को जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सीआईडी अधिकारी ने बताया कि मामले के प्रमुख संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को भारत प्रत्यर्पित कर कर दिया था। सियाम को शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल लाया गया। उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की एक स्थानीय अदालत ने सियाम को सीआईडी की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। सियाम से पूछताछ के बाद बागजोला नहर के पास से मानव हड्डियां बरामद कीं। वहीं, सियाम को न्यू टाउन स्थित फ्लैट में भी ले जाया गया, जहां बांग्लादेशी सांसद को आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन
सांसद के दोस्त ने सियाम को काम पर रखा था
सीआईडी अधिकारी ने दावा किया कि इस दौरान सियाम ने स्वीकार किया कि उसे सांसद अनार के दोस्त और एक अमेरिकी नागरिक अखरूजमान ने काम पर रखा था, जिस पर इस मामले में मुख्य आरोपी होने का संदेह है। अधिकारी ने कहा कि वह कोलकाता आया और न्यू टाउन के एक होटल में रुका। वह दूसरे व्यक्ति, कसाई से मिला और दोनों ने कोलकाता के न्यू मार्केट से हत्या के लिए उपकरण खरीदे।
विज्ञापन
अखरूजमान ने अपराध में शामिल लोगों को पांच करोड़ दिए
अधिकारी के अनुसार, सांसद अनार की हत्या सियाम ने अन्य लोगों और वहां मौजूद एक महिला के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर की थी। फिर उन्होंने शरीर को कई छोटे हिस्सों में काट दिया। कुछ हिस्सों को ट्रॉली बैग के अंदर रखा और कुछ को प्लास्टिक बैग में, जिसे उन्होंने नहर और कई अन्य क्षेत्रों में फेंक दिया।
सीआईडी अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अखरूजमान ने अपराध में शामिल लोगों को लगभग 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अखरूजमान के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और इस समय वह संभवत: अमेरिका में है।
सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े बरामद कर चुकी सीआईडी
इससे पहले सीआईडी के अधिकारियों ने न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े बरामद किए थे। सीआईडी अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश के सांसद की बेटी डीएनए परीक्षण के लिए अगले सप्ताह कोलकाता पहुंच सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हड्डियां और मांस अनार के थे या नहीं।
गोपाल विश्वास ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
बता दें कि 18 मई को कोलकाता के बारानगर निवासी और बांग्लादेशी सांसद अनावरुल अजीम अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने अनाज के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी थी। विश्वास द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और विश्वास के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद बारानगर आवास से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। उन्होंने विश्वास से रात के खाने पर घर वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटे। 17 मई तक भी जब सांसद से विश्वास का संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।