फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CID reached near Bangladesh border in search trolley bag used dispose skull of MP Anwarul Azim Anar

Bengal: ट्रॉली बैग की तलाश में बनगांव पहुंची CID, जिसमें बांग्लादेशी सांसद की खोपड़ी ठिकाने लगाने का संदेह

Tue, 04 Jun 2024 02:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 02:58 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि हमने बागजोला नहर में सांसद के शरीर के अंगों को खोजने की कोशिश की। हमारे अधिकारियों की एक और टीम बनगांव गई है, जहां आरोपियों ने शरीर के कुछ हिस्सों को फेंकने की बात स्वीकार की है। हमें संदेह है कि खोपड़ी को ठिकाने लगाने के लिए एक ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
Bengal CID reached near Bangladesh border in search trolley bag used dispose skull of MP Anwarul Azim Anar
अनवारुल अजीम अनार (फाइल) - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar

विस्तार

पश्चिम बंगाल सीआईडी सोमवार को बांग्लादेश सीमा के निकट बनगांव इलाके में पहुंची। जहां पर टीम ने उस ट्रॉली बैग की तलाश की, जिसमें बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की खोपड़ी को ठिकाने लगाने का संदेह है। इस दौरान सीआईडी ने अनार की हत्या में इस्तेमाल औजारों और शरीर के हिस्सों का बगजोला नहर में पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना की भी मदद ली। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि हम सांसद के शरीर के अंगों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमने बागजोला नहर में एक और दौर की खोज की कोशिश की। हमने भारतीय नौसेना की मदद ली। हमारे अधिकारियों की एक और टीम बनगांव गई है, जहां आरोपियों ने शरीर के कुछ हिस्सों को फेंकने की बात स्वीकार की है। हमें संदेह है कि खोपड़ी को ठिकाने लगाने के लिए एक ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


बागुईहाटी इलाके में कंकालों से भरा बैग बरामद
इस बीच, पुलिस ने सोमवार दोपहर को विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत बागुईहाटी इलाके में एक सुनसान इमारत से कंकालों से भरा एक बैग बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि हमने विधाननगर पुलिस से संपर्क किया है। कंकालों को हमारे साथ साझा करने का अनुरोध किया है। हड्डियां उस इलाके से बरामद की गईं, जहां बांग्लादेशी सांसद रह रहे थे। हम उन पर कुछ परीक्षण करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस के टुकड़े का डीएनए परीक्षण कराने की योजना बना रही पुलिस
हालांकि, पुलिस ने इससे पहले न्यू टाउन फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े बरामद किए थे, जहां अनार को आखिरी बार देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि वह नमूने का डीएनए परीक्षण कराने और सांसद की बेटी से मिलाने की योजना बना रहे हैं, जिसके जल्द ही कोलकाता पहुंचने की संभावना है।


12 मई को कोलकाता पहुंचे थे अनावरुल
बता दें कि 18 मई को कोलकाता के बारानगर निवासी और बांग्लादेशी सांसद अनावरुल अजीम अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने अनाज के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी थी। विश्वास द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और विश्वास के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद बारानगर आवास से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। उन्होंने विश्वास से रात के खाने पर घर वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटे। 17 मई तक भी जब सांसद से विश्वास का संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed