फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Calcutta High Court removes Suvendu Adhikari from Gangasagar Mela Monitoring Committee, no leader in the committee anymore

बंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुवेंदु अधिकारी को गंगासागर मेला निगरानी समिति से हटाया

Tue, 11 Jan 2022 02:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 11 Jan 2022 02:14 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस नीत बंगाल सरकार ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को समिति में शामिल करने पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Bengal: Calcutta High Court removes Suvendu Adhikari from Gangasagar Mela Monitoring Committee, no leader in the committee anymore
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को सागर द्वीप में गंगासागर मेले के दौरान कोविड प्रतिबंधों के पालन की निगरानी के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति से हटा दिया। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही समिति का पुनर्गठन कर दिया है। 

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस नीत बंगाल सरकार ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को समिति में शामिल करने पर आपत्ति जताई थी। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति केसोंग डोमा भूटिया की खंडपीठ ने दो सदस्यीय समिति में पुनर्गठित कर दिया है। इसमें पूर्व न्यायमूर्ति समस्ती चटर्जी और पश्चिम बंगाल कानूनी सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

इससे पहले 7 जनवरी को हाईकोर्ट ने 8 से 16 जनवरी तक गंगा सागर मेले की अनुमति देते हुए निर्देश दिया था कि पूरे सागर द्वीप को एक अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया जाए। पीठ ने सोमवार को दोहराया कि यह 24 घंटे के भीतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि मेले में आने वाले सभी लोगों का दोहरा टीकाकरण किया जाना चाहिए। मेला स्थल पर पहुंचने से 72 घंटे पहले किए गए आरटीपीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट होना चाहिए। कोर्ट ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भीड़ के सख्त नियमन के लिए भी कहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि सागर द्वीप को एक अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने से राज्य सरकार को तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण की सुरक्षा के उपाय करने का अधिकार मिलेगा।


मकर संक्रांति पर पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप पर वार्षिक गंगा सागर मेला लगता है। इसमें देशभर के लाखों लोग पहुंचकर गंगा व समुद्र के मिलन स्थल पर डूबकी लगाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed