फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP MLA threatens to burn down police station if police officers dont mend their ways

भाजपा विधायक की धमकी: अगर थाने के अधिकारियों ने अपने तरीके को न बदला, तो थाने में आग लगाने को मजबूर हो जाएंगे

Sat, 31 Dec 2022 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

भाजपा नेता मजूमदार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक और प्रभारी अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bengal BJP MLA threatens to burn down police station if police officers dont mend their ways
स्वपन मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की बनगांव विधानसभा से विधायक स्वपन मजूमदार ने शनिवार को कथित तौर पर एक पुलिस थाने में आग लगाने की धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस अधिकारियों ने अपने काम के तरीके को नहीं बदला तो वह पुलिस थाने में आग लगाने को मजबूर हो जाएंगे। 

विज्ञापन


नॉर्थ 24 परगना जिले के अशोकनगर इलाके में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक रैली में भाजपा नेता मजूमदार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) और प्रभारी अधिकारी (ओसी) भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं और क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी अवैध गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, अशोकनगर थाने के आईसी और ओसी ध्यान से सुनें। अपने इलाके में टीएमसी को तबाही न मचाने दें, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गिरफ्तार करना बंद करें, अगर वे सत्ताधारी पार्टी के कुकर्मों का विरोध करने की हिम्मत करते हैं। टीएमसी सदस्यों ने हमारे एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा था। लेकिन आपने अभी तक अपराधी गिरफ्तार नहीं किया है। हम इसे हमेशा बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि आप अपने तरीके नहीं बदलते हैं, तो हम एक दिन पुलिस थाने को आग लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि अगर आईसी/ओसी टीएमसी के एजेंट के रूप में काम करते हुए देखा जाता है और वह निष्पक्ष रूप से काम नहीं करता है तो उसे मारो। उनके वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। हालांकि, यह वीडियो स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया। इसमें मजूमदार को भीड़ के बीच बयान देते हुए दिखाया गया। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, पार्टी मजूमदार द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन नहीं करती है। हालांकि, यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि उन्होंने ये शब्द बेबसी के कारण बोले थे, क्योंकी जब टीएमसी द्वारा भाजपा समर्थकों पर हमला किया जा रहा था और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा था, तब पुलिस तमाशबीन बनी रही। 


भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि इसके विपरीत टीएमसी के वास्तविक अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। पश्चिम बंगाल के वन  मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक ने कहा, भाजपा विधायक ने उसी भाषा में बात की, जिसके लिए भगवा पार्टी के नेता जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा लूट, आगजनी, तोड़फोड़ में विश्वास करती है। उनके नेता ठगी की भाषा मं बात करते हैं। हम हैरान नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है। आने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा की करारी हार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed