फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal BJP leader meets FM, fears impending financial crisis in state

WB: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में वित्तीय संकट की जताई आशंका; TMC पर निशाना

Thu, 11 Jul 2024 09:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में गृहमंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में वित्तीय संकट की आशंका जताई। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा के मुद्दे को भी उठाया।

विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 45 मिनट की इस मुलाकात में अधिकारी ने गृहमंत्री के सामने पश्चिम बंगाल में हिंसा से जुड़े मुद्दे रखे। 

विज्ञापन


गृहमंत्री से पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बातचीत
सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा की घटना के बारे में अवगत कराया। आपको बता दें कि चोपड़ा में अवैध संबंध के आरोपी युगल को सरेआम पीटा गया था। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ताजीमुल उर्फ जेसीबी द्वारा महिला को बुरी तरह से पीटा गया। इसके अलावा सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में भी गृहमंत्री को जानकारी दी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री से कहा- बंगाल में पैदा हो सकता है वित्तीय संकट
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इससे पहले अधिकारी ने निर्मला सीतारमण के नाम एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने आशंका जताई कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि का राज्य में गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस सरकार, राज्य में वित्तीय संकट लाने के लिए ऐसा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने इस बात की जताई आशंका
अपने पत्र में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने राज्य के वित्त विभाग और जिलाधिकारियों के बीच कथित संचार का हवाला दिया है। दावा किया गया है कि संचार में राज्य में वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन को बढ़ाने पर जोर दिया गया। सुवेंदु ने पत्र में लिखा है कि संचार में राज्य सरकार के सभी कार्यालयों से बैंक खाते के विवरण देने का भी अनुरोध किया गया था। भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस तरह से पश्चिम बंगाल में आर्थिक अस्थिरता लाने की कोशिश की जा रही है। सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री से कहा,‘अब इस बात का डर है कि वित्तीय संकट को टालने के लिए जनता की विकास और कल्याण निधि का अनैतिक रूप से उपयोग किया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed