फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal Assembly elections: TMC demands cancellation of nomination of Shubhendu Adhikari from Nandigram

बंगाल चुनाव: टीएमसी ने की नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी का नामांकन रद्द करने की मांग

Thu, 18 Mar 2021 03:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bengal Assembly elections: TMC demands cancellation of nomination of Shubhendu Adhikari from Nandigram
ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा की चुनौती माने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम से नामांकन रद्द करने की मांग की है। सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि शुभेंदु का नाम हल्दिया विधानसभा की मतदाता सूची में भी शामिल है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि अधिकारी का नाम नंदीग्राम और हल्दिया, दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नजर आ रहा है। कभी ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी द्वारा ममता का नामांकन नंदीग्राम से रद्द किए जाने की मांग के कुछ दिन बाद ही यह घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन


डेरेक ने कहा, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 17 के मुताबिक इसकी अनुमति नहीं है। इस धारा में साफ कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि अधिकारी ने अपने आवास के बारे में फर्जी जानकारी मुहैया कर अपने नाम का स्थानांतरण हल्दिया विधानसभा क्षेत्र से नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में करने के लिए एक अर्जी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरेक ने दावा किया कि इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि जब बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) सत्यापन करने के लिए क्षेत्र में ( शुभेंदु अधिकारी के पते पर) पर गए थे, उस वक्त अधिकारी वहां नहीं मिले। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी पिछले छह महीने से अधिक समय से नंदनायकबार गांव के निवासी नहीं थे, जो नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।


डेरेक ने मतदाता पंजीकरण अधिकारी से नंदीग्राम सीट की मतदाता सूची से शुभेंदु का नाम हटाने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही सहित उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। साथ ही नंदीग्राम सीट से दाखिल अधिकारी का नामांकन पत्र भी रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed