फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal assembly election 2021 Tejashwi Yadav neglects congress offer and giving support to Mamata Banerjee TMC

बंगाल में तेजस्वी ने क्यों नहीं मिलाया 'हाथ', जबकि बिहार में कांग्रेस के ही साथ

Tue, 02 Mar 2021 12:58 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 12:58 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 2 मई को आएंगे। राजनीतिक हिंसा के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन
Bengal assembly election 2021 Tejashwi Yadav neglects congress offer and giving support to Mamata Banerjee TMC
ममता बनर्जी से तेजस्वी की मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और आरजेडी प्रमुख लालू यादव का करीबी रिश्ता रहा है। अब इसी राजनैतिक संबंध को लालू यादव के बेटे तेजस्वी आगे बढ़ा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिना शर्त तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन की ओर से उन्हें कुछ सीटों की पेशकश भी की गई थी, बावजूद इसके तेजस्वी का अलग सियासी राह चुनना पॉलिटिकल पंडितों को सोच में डाल रहा है।

विज्ञापन


बीते साल संपन्न हुए बिहार चुनाव में तेजस्वी की अगुवाई में 'महागठबंधन' हुआ था। कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टियों के साथ मिलकर आरजेडी ने एनडीए को कांटे की टक्कर दी। बिहार विधानसभा में वह सबसे बड़ी पार्टी के नेता बनकर उभरे। ऐसे में सवाल उठता है कि बंगाल में आरजेडी ने अपने सहयोगियों को छोड़कर टीएमसी से हाथ क्यों मिलाया?

विज्ञापन

सीट देने को तैयार थी कांग्रेस

Bengal assembly election 2021 Tejashwi Yadav neglects congress offer and giving support to Mamata Banerjee TMC
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

अब तेजस्वी बिहार के बाहर भी अपनी पार्टी की जमीन तलाशने में लगे हैं। संभावनाओं के विस्तार में उन्हें यह समझ आ चुका है कि बंगाल में बीजेपी और ममता बनर्जी के बीच सीधी टक्कर है। बीजेपी के खिलाफ कई मुद्दों पर दोनों पार्टी साथ भी खड़ी नजर आती हैं। ऐसे में तेजस्वी टीएमसी के साथ जाकर यह संकेत देना चाहते हैं कि वो बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाले दलों के साथ हैं। फिलहाल सीटों के लेन-देन पर बातें सामने नहीं आई है। हालांकि, कांग्रेस-लेफ्ट तो उन्हें कुछ सीट देने को भी तैयार थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की माने तो उन्होंने लेफ्ट से 130 सीटों की डिमांड रखी थी, जिसमें वह आरजेडी और एनसीपी को भी सीटे देने के लिए तैयार थे, लेकिन ऐसा हो न सका। अब 92 सीटें कांग्रेस के लिए फाइनल हो गई है।

कोलकाता में डेरा डाल बैठे थे तेजस्वी

Bengal assembly election 2021 Tejashwi Yadav neglects congress offer and giving support to Mamata Banerjee TMC
राजद नेता ने बंगाल की मुख्यमंत्री से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने पिछले दो सप्ताह से अपने दो वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक को टीएमसी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। दोनों ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात भी की और बंगाल में गठबंधन की उम्मीदों को बरकरार रखा। हालांकि बाद में खुद तेजस्वी बीते दो दिन से कोलकाता में बैठकर दीदी से मुलाकात का इंतजार करते रहे। आखिरकार सोमवार को उनकी ममता बनर्जी संग बैठक हुई। ममता से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता में सीटें नहीं हैं बल्कि मकसद तो पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उभार को रोकना है। उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी की नहीं।

विज्ञापन

बंगाल में भी महागठबंधन चाहते थे तेजस्वी

Bengal assembly election 2021 Tejashwi Yadav neglects congress offer and giving support to Mamata Banerjee TMC
तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा था कि सारे दलों को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। वो चाहते थे कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी की तृणमूल के साथ गठबंधन करें, जिससे बीजेपी को रोका जा सके। आरजेडी के एक नेता ने कहा कि, 'हमारे नेता लालू प्रसाद यादव का मानना है कि मौजूदा वक्त समय देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का है इसलिए हम टीएमसी के साथ बिना किसी शर्त और फायदे के जुड़े हैं।' बीजेपी की घेराबंदी वैसी नहीं हो पा रही जैसा तेजस्वी चाहते थे। शायद यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस-लेफ्ट की बजाय बीजेेेपी को रोकने में सक्षम टीएमसी के साथ खड़ा होना बेहतर समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed