फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: 7000 taken for getting housing scheme, Gang rape of woman for demanding back

बंगाल: आवास योजना के नाम पर लिए सात हजार, वापस मांगने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 22 Aug 2019 05:52 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 05:52 AM IST
सार

  • आवास योजना दिलाने के एवज में लिया था पैसा
  • तकादा करने के बाद सुनसान जगह पर बुलाया
  • महिला के पहुंचने पर चार लोगों ने किया दुष्कर्म
  • पुलिस चारों अभियुक्तों की कर रही है तलाश

विज्ञापन
Bengal: 7000 taken for getting housing scheme, Gang rape of woman for demanding back
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक महिला ने जब कटमनी के तौर पर ली गई रकम लौटाने की मांग की तो स्थानीय पंचायत सदस्य समेत चार लोगों ने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना बीते 14 अगस्त को हुई थी।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि उसने गीतांजलि आवास योजना के तहत मकान हासिल करने के लिए स्थानीय पंचायत सदस्य मोहम्मद बुलबुल आलम को सात हजार रुपये दिए थे। आलम ने इसके एवज में उसे मकान दिलाने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन


उक्त योजना राज्य सरकार ने गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए शुरू की है। लेकिन आलम ने न तो मकान दिलाया और न ही कटमनी के पैसे लौटाए। महिला जब लगातार अपने पैसों का तकादा करती रही तो आलम ने 14 अगस्त को उसे एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलपाईगुड़ी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां पहुंचने पर आलम समेत चार लोगों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अभियुक्तों ने महिला को इस बारे में मुंह नहीं खोलने की धमकी दी। महिला ने कुछ दिनों बाद जब घरवालों को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।



इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। उसने इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के डीजीपी को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed