फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before US president Trump visit now satellite phone found at kandla port, gujrat

ट्रंप के दौरे से पहले गुजरात के कांडला पोर्ट से अब मिला सैटेलाइट फोन

Tue, 18 Feb 2020 04:05 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद  Published by: अमित कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Before US president Trump visit now satellite phone found at kandla port, gujrat
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media
गुजरात के कांडला बंदरगाह पर बैलेस्टिक मिसाइल के सामान के बाद अब एक सैटेलाइट फोन मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से ठीक पहले इसकी बरामदगी की वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


एक मछुआरे को यह इनमार सैटेलाइट फोन मिला, जिसे उसने कांडला तटीय पुलिस थाने को सौंप दिया। एसपी, पूर्व परिक्षिता राठौड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, 'मछुआरे ने यह सैटेलाइट फोन पुलिस को सौंप दिया है। टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि के लिए हुआ है या नहीं।'
विज्ञापन

 

इससे पहले भारतीय कस्टम अधिकारियों ने पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को कब्जे में लिया था। इस पर बैलेस्टिक मिसाइल की लॉन्च करने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला है। हांगकांग के झंडे वाला यह जहाज कराची के पोर्ट कासिम जा रहा था। 



एक के बाद एक संदिग्ध वस्तुएं मिलने के बाद चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत से किसी साजिश रचे जाने की आशंका जताई जा रही है। इस जहाज को तीन फरवरी को पकड़ा गया और जांच के लिए गुजरात के कांडला बंदरगाह पर रखा गया था। डीआडीओ की टीम इस जहाज की जांच कर चुकी है और इस हफ्ते फिर से जांच करेगी। पता चला था कि यह जहाज चीन के जियांगसू प्रांत से कराची के कासिम बंदरगाह के लिए चला था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद भी जाएंगे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed