फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before visit of PM, ruckus over coloring of Morbi Hospital

Morbi Mishap : पीएम के दौरे से पहले मोरबी अस्पताल के रंग रोगन पर बवाल, विपक्ष ने की कड़ी आलोचना

Tue, 01 Nov 2022 09:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Nov 2022 09:56 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोमवार आधी रात के बाद मोरबी अस्पताल में रंग रोगन किया गया, ताकि पीएम मोदी जब जायजा लेने आएं तो वह साफ सुथरा नजर आए।  पीएम के दौरे के चंद घंटे पहले अस्पताल का कायापलट किया जा रहा था।

विज्ञापन
Before visit of PM, ruckus over coloring of Morbi Hospital
मोरबी हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

मोरबी में झूला पुल टूटने से सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत से गुजरात समेत देशभर में दुख व्याप्त है। पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं बेहद दुखी हैं और वे आज जायजा लेने के लिए मोरबी पहुंच रहे हैं, लेकिन मातम के बीच मोरबी के सरकारी अस्पताल के रंग रोगन की मीडिया रिपोर्ट से बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोमवार आधी रात के बाद मोरबी अस्पताल में रंग रोगन किया गया, ताकि पीएम मोदी जब जायजा लेने आएं तो वह साफ सुथरा नजर आए। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम के दौरे के चंद घंटे पहले अस्पताल का कायापलट किया जा रहा था। खबर है कि अस्पताल की दीवारों व छतों पर करल किया गया है। नए कूलर लगाए गए है। 
विज्ञापन


बता दें, रविवार को कैबल या झूला पुल ढहने से 134 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल होने से अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। पीएम मोदी मंगलवार को सिविल इन घायलों से मुलाकात करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-आप का आरोप, भाजपा कर रही पीएम के फोटोशूट का इवेंट मैनेजमेंट
गुजरात के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस तथा आगामी चुनाव में जोर आजमाने जा रही आम आदमी पार्टी ने इस रंग रोगन को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रधानमंत्री के 'फोटोशूट' के लिए इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है। 



एफआईआर में कंपनी का नाम नहीं
इस बीच, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरबी हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर में पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम नहीं है। घटनास्थल का आज भी एक वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद तीसरे दिन भी नदी में बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 



गुजरात में कल राजकीय शोक
गुजरात में एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोरबी पुल हादसे के चलते राज्य में बुधवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 

हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर 
मोरबी पुल हादसे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में न्यायिक आयोग नियुक्त कर उससे जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलाला याचिका में राज्य सरकारों को पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed